कलेक्टर ने किसानो को फूलमाला पहना, तराजू की पूजा कर किया धान खरीदी का आरम्भ..पहले दिन 21 समितियों में 53 टोकन जारी…समर्थन मूल्य पर 31 जनवरी तक होगी धान खरीदी

Estimated read time 1 min read

कलेक्टर ने किसानो को फूलमाला पहना, तराजू की पूजा कर किया धान खरीदी का आरम्भ

पहले दिन 21 समितियों में 53 टोकन जारी

समर्थन मूल्य पर 31 जनवरी तक होगी धान खरीदी

बैकुंठपुर ।

जिले के अन्नदाता अब दीपावली, राज्योत्सव और छठ पूजा के बाद खेत-खलिहान की ओर बड़ी संख्या में लौट रहे हैं, जहां किसान अपने उपजाए लहलहाती व पके फसलों को काटने व मिंजाई में लगे हुए हैं, ताकि वे अपने फसल की कटाई-मिंजाई के बाद उपज का सही दाम लेने के लिए धान बेच सकें। प्रदेश सहित कोरिया जिले में भी आज 14 नम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारम्भ हुई जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

पहले दिन किसानों से करीब 1600 क्वि. से अधिक की होगी धान खरीदी

डीएमओ ने बताया कि पहले दिन के लिए अब-तक 21 समितियों में 53 टोकन जारी हुआ हो चुका है, इन किसानों से 1600 क्वि. से अधिक की धान खरीदी की जाएगी।

पंजीकृत किसानों की संख्या 22 हजार 757

जानकारी मुताबिक विगत खरीफ वर्ष 2023-24 में पंजीकृत किसानों की संख्या 22 हजार 347 थीं, 30 हजार 650 हेक्टेयर में धान बोए गए हैं, जबकि इस खरीफ वर्ष 2024-25 में पंजीकृत किसानों की संख्या 22 हजार 757 है और 28 हजार 623 हेक्टेयर से अधिक रकबे में धान बोए गए हैं। इस वर्ष जिले में धान उपार्जन का लक्ष्य 137195 मैट्रिक टन है।

धान के अवैध परिवहन को रोकने के जांच दल

जिले में धान/चावल की रिसाइक्लिंग रोकने के लिए 21 उपार्जन केंद्रों में जिला नोडल अधिकारी तथा सहायक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। सभी केंद्रों में नया साफ्टवेयर इंस्टॉल किया गया है। इसी तरह तहसील स्तर पर धान के अवैध परिवहन, विक्रय को रोकने के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया।

पांच स्थानों पर चेक पोस्ट

जिले में बैकुंठपुर व सोनहत विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले ग्राम डुमरिया, नगर, टेंगनी, सुरमी चौक, एवं गोईनी में चेक पोस्ट बनाया गया, जिसकी निगरानी के लिए टीम गठन किया गया है।

बारदाना की पर्याप्त मात्रा

जिले को 17 लाख 22 हजार नग नए बारदाना प्राप्त हो चुके हैं। समितियों में विपणन संघ गोदाम में 1 लाख 60 हजार 334 नग पीडीएस बारदाना प्राप्त किया गया है एवं स्वयं धान उपार्जन केंद्र द्वारा उचित मूल्य दुकानों से 34 हजार 931 नग प्राप्त की किया गया इस तरह 1 लाख 95 हजार 265 नग पीडीएस बारदाना प्राप्त किया गया है। वहीं मिलर्स बारदाना के लिए मिलरों के पास 8 लाख 40 हजार 487 नग उपलब्ध है, जिसमें से राजस्व, खाद्य, सहकारिता, विपणन के द्वारा 2 लाख 76 हजार 68 नग का सत्यापन किया जा चुका है।

समुचित व्यवस्था

धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए बिजली, पानी एवं शेड की समुचित व्यवस्था की गई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours