विधायक भइयालाल राजवाडे ने धान खरीदी केंद्र का किया आरम्भ व अवलोकन…..हर तरह की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश….कहा किसान काएक एक दाना खरिदेगी सरकार

Estimated read time 1 min read

विधायक भइयालाल राजवाडे ने धान खरीदी केंद्र का किया आरम्भ व अवलोकन

हर तरह की व्यवस्था सुनिश्चितकरने के दिये निर्देश….कहा किसान

का एक एक दाना खरिदेगी सरकार

बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे आज कोरिया जिले के धान खरीदी की शुरुआत कराया । उन्होने धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन एवं खरीदी केंद्र का अवलोकन किया। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी पर्व की शुरुआत हो चुकी है इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पहले ही पूर्ण हो चुकी हैं। कोरिया जिले की बात करें तो 22 उपार्जन केंद्रो के माध्यम से धान की खरीदी हो रही है।
उन्होने कहा कि पूरे भारत में सबसे ज्यादा मूल्य प्रधान खरीदी करने वाले छत्तीसगढ़ राज्य में आज 14 नवंबर से समर्थन मूल्य प्रधान खरीदी योजना की शुरुआत होने जा रही है। जिसके लिए शासन प्रशासन ने सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। लगातार टोकन काटने की समस्या को देखते हुए इस बार 100 फीसदी ऑनलाइन और ऑफ लाइन टोकन काटने की व्यवस्था शासन द्वारा की गई है, साथ ही सभी धान खरीदी केंद्रों में नमी मापक यंत्र के साथ बोरे बरदानों की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ में आज 14 नवंबर से विपणन वर्ष 2024-25 के लिए खरीद धान खरीदी योजना की शुरुआत होने जा रही है। छत्तीसगढ़ मार्केटिंग फेडरेशन और सहकारी समितियां के माध्यम से सरकार किसानों का एक-एक दाना धान खरीदने की योजना बनाकर इस योजना की शुरुआत कर रही है। किसानों की सुविधा के लिए पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours