बालमेला बना खुशियों का संगम, छात्रो ने लगाये स्वादिष्ट पकवानो के स्टाल

Estimated read time 1 min read

बालमेला बना खुशियों का संगम, छात्रो ने लगाये स्वादिष्ट पकवानो के स्टाल

बैकुंठपुर।

हर्रापारा स्थित कॉर्डियल पब्लिक हाई स्कूल में 14 नवंबर को चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। इस विशेष अवसर पर छात्रों ने खाने-पीने और मनोरंजन के विभिन्न स्टॉल लगाए। इनमें भेल, मंचूरियन, चाट-फुल्की, समोसे, पॉपकॉर्न, फ्रूट सलाद और आलू चाप जैसे प्रमुख व्यंजन शामिल थे। बच्चों के उत्साह और रचनात्मकता से सजे इन स्टॉल्स ने मेले की रौनक में चार चांद लगा दिए।
स्कूल के डायरेक्टर, सुरेश साहू ने कहा, बाल मेले के आयोजन से बच्चों में वित्तीय लेन-देन की समझ विकसित होती है और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इस आयोजन में बच्चों का जोश देखने लायक था, वे इस कार्यक्रम को पूरी तरह से एन्जॉय कर रहे थे। प्रिंसिपल अरविंद कुमार ने बताया, बच्चे पिछले एक महीने से ही इस मेले के लिए उत्साहित थे और उन्होंने इसे सफल बनाने में भरपूर योगदान दिया।
अभिभावकों ने इस अनूठे आयोजन की सराहना करते हुए कहा, यह एक ऐसा कार्यक्रम है जो हमें हमारे बचपन की याद दिलाता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बच्चों के साथ समय बिताने का सुकून अलग ही अनुभव देता है। इस कार्यक्रम ने हमें और हमारे बच्चों को एक साथ खुशियों के पल दिए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे, अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षकों में अंशु, अंजिता, रेनू, मोनिका, सोना, पूर्णिमा, दिव्या, निक्की, अर्चना, कृष्णा और सुनीता, आरती का विशेष योगदान रहा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours