पोड़ी में विधायक भईयालाल राजवाड़े की मौजूदगी में जनसमस्या निवारण शिविर में 85 आवेदनो का मौके पर निराकरण

Estimated read time 1 min read

पोड़ी में विधायक भईयालाल राजवाड़े की मौजूदगी में जनसमस्या निवारण शिविर में 85 आवेदनो का मौके पर निराकरण

बैकुंठपुर।

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत, पोड़ी (बचरा) के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल के मैदान में किया गया। जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में क्षेत्र के विधायक भईयालाल राजवाड़े ने आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए बल्कि सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिए। श्री राजवाड़े ने राजस्व प्रकरण से सम्बंधित प्रकरण पर सम्बंधित एसडीएम, तहसीलदार को शीघ्र निराकरण करने को कहा।

श्री राजवाड़े ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध वन कटाई को तत्काल रोकें साथ ही आम लोगों को अधिक संख्या में पौधारोपण करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि लोगो की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो। इसीलिए प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर का आयोजित कर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं के बारे में इन अधिकारियों द्वारा जानकारी दी जाती है, आप सभी लोग लाभ उठाएं।

कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि जन समस्या समाधान शिविर लगाने का उद्देश्य ग्रामीण भाई-बहन सरकार की योजनाओं से रूबरू हो सके, उनका लाभ ले सके। शिविर में मांग, शिकायत, समस्या आदि आवेदन के माध्यम से निराकरण हो सके। उन्होंने न्यायालयीन प्रक्रिया व मांग से सम्बंधित आवेदनों पर कहा विचार-विमर्श कर उचित निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्व से सम्बंधित प्रकरण अधिक हैं, उनका निदान भी शीघ्र किया जाएगा। कलेक्टर ने किसानों से कहा कि धान खरीदी प्रारंभ हो गया है, टोकन प्राप्त होने के बाद धान ही विक्रय करें।

शिविर स्थल पर राजस्व, आदिवासी विकास विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, खाद्य, स्वास्थ्य, मत्स्य पालन विभाग, श्रम, आयुष्मान विभाग, पशु पालन विकास विभाग, ऊर्जा विभाग, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, कृषि, लोक सेवा यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, शिक्षा, उद्यानिकी विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम लोगों से आवेदन प्राप्त किए और इन विभागों में संचालित योजनाओं के बारे में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी भी दी गई। विभिन्न हितग्राही मूलक सामग्रियों, प्रमाण-पत्र, आयुष्मान कार्ड, श्रमिक पंजीयन कार्ड आदि का वितरण किया गया।

आज शिविर में करीब 163 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 17 शिकायत, 146 मांग से सम्बंधित आवेदन थीं, जिसमें से 85 आवेदनों का निराकरण स्थल पर किया गया। शेष 78 आवेदनों को समय-सीमा के भीतर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours