राजीव भवन में कांग्रेस ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

राजीव भवन बैकुंठपुर में आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री, इंदिरा गांधी की जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उनके साहस, दृढ़ निश्चय और देशहित में किए गए महान कार्यों को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने इंदिरा गांधी जी के ऐतिहासिक निर्णयों जैसे बैंकों का राष्ट्रीयकरण, प्रिवी पर्स की समाप्ति, हरित क्रांति और गरीबी हटाओ अभियान पर प्रकाश डाला। उनका 20 सूत्रीय कार्यक्रम गरीबों और पिछड़े वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का एक क्रांतिकारी प्रयास था।

इंदिरा गांधी ने अपनी दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति से भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। उन्होंने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया। उनकी जयंती पर कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और देश की उन्नति व खुशहाली के लिए प्रतिबद्धता जताई। आपका साहस और बलिदान सदैव प्रेरणा रहेगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता पीसीसी योगेश शुक्ला वरिष्ठ कांग्रेसी शैलेंद्र सिंह, मुख़्तार अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग रविशंकर राजवाड़े जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव, रामकृष्ण साहू, रियाजुद्दीन दीपक गुप्ता इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours