एसईसीएल सीएमडी ने माइनर मशीन का किया शुभारंभ….कोरिया के विभिन्न स्थानो का किया भ्रमण

Estimated read time 1 min read

एसईसीएल सीएमडी ने माइनर मशीन का किया शुभारंभ

कोरिया के विभिन्न स्थानो का किया भ्रमण

बैकुंठपुर।

गत दिवस एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा बैकुंठपुर क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे के दौरान एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र की झिलमिली यूजी खदान में कंटीन्यूअस माइनर मशीन का शुभारंभ किया। सीएमडी श्री मिश्रा द्वारा मशीन को दिखाई गई हरी झंडी उन्होने कहा कि बिना ब्लास्टिंग पर्यावरण हितैषी रूप से भूमिगत खदानों में कोयला खनन करने में कंटीन्यूअस माइनर मशीन सक्षम है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा एवं क्षेत्रीय महाप्रबंधक बीएन झा द्वारा श्रमसंघ प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में मशीन को हरी झंडी दिखाकर खदान में रवाना किया गया।

पर्यावरण-हितैषी है कंटीन्यूअस माइनर मशीन

कंटीन्यूअस माइनर मशीन एक मास प्रॉडक्शन टेक्नोलॉजी है जिसे भूमिगत खदानों में कोयला खनन के लिए प्रयोग में लाया जाता है। इस मशीन की खास बात यह है कि इसमें कोयला खनन के लिए ड्रिलिंग एवं ब्लास्टिंग की ज़रूरत नहीं रहती एवं मशीन उचित आकार में कोयला काटकर कन्वेयर के जरिये खदान के बाहर भेजती है। इसके साथ ही इसमें कोयला खनन के दौरान डस्ट भी कम पैदा होती है जिससे पर्यावरण-हितैशी एवं सुरक्षित कोयला खनन सुनिश्चित होता है। सीएमडी ने बताया कि एसईसीएल में भूमिगत खदानों से उत्पादन बढ़ाने के लिए कंटीन्यूअस माइनर मशीन के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्तमान में एसईसीएल में शुरू हुई मशीन को मिलाकर 17 कंटीन्यूअस माइनर मशीनें काम कर रही हैं और कंपनी की 41 और मशीनों को लगाने की योजना है।

कोरिया के विभिन्न स्थानो का किया भ्रमण

विभिन्न पर्यटक स्थल, हसदेश्वर उद्गम, बालमगढ़ी, और देवी दर्शन कदारगढ़ी, शाराशोर, कोरिया पैलेस तथा अंत में रमदइया माता का दर्शन कर झूमका पर्यटन क्षेत्र में नौका बिहार का आनंद लेने के पश्चात सैंडविच जंक्शन में कॉफी का सेवन किया साथ ही वहाँ की व्यवस्था की तारीफ़ की । इस अवसर पर डॉ प्रेम सागर मिश्रा के साथ में क्षेत्रीय महाप्रबंधक बैकुंठपुर, बी एन झा, अतुल गुप्ता, शैलेश तिवारी, रविशंकर राजवाड़े, योगेन्द्र मिश्रा, दीपक रामावत उपस्थित थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours