जिले के दोनो नगरिय निकायो के प्लेसमेंट कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
04 सूत्रीय मांग को लेकर किया काम बंद कलम बंद
बैकुंठपुर।
छत्तीसगढ प्लेसमेंट कर्मचारी सघं के बैनर तले नगरीय निकायों के कर्मचारी आज मंगलवार से कोरिया जिले के दोनो नगर पालिकाओ के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये। संघ के लोगो का कहना है कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में सभी नगरीय निकायों में कार्यरत अनियमित/प्लेसमेंट कर्मचारियों के संयुक्त महासंघ द्वारा 19 से अनिश्चितकालीन समय तक 04 सूत्रीय मांग को लेकर काम बंद कलम बंद करते हुये समस्त प्लेसमेंट कर्मचारी सामुहिक हड़ताल पर रहेगें । अपनी मांगो के सबंध में जानकारी देते हुए संघ ने बताया कि उनकी 04 सूत्रीय मांग में ठेका प्रथा हटाया जाना। 10 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को नियमितिकरण किया जाना। श्रम सम्मान निधि राशि 4000 प्रदाय किया जाना एवं कर्मचारियों का वेतन निकाय के माध्यम से खाते में भेजा जाना।

+ There are no comments
Add yours