पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लालमूनि यादव ने धरना स्थल पहुॅच हडताली कर्मचारियो को दिया अपना समर्थन
बैकुंठपुर ।
कोरिया के नगरपालिका शिवपुर चरचा में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लालमूनि यादव बुद्धवार को हडताली कर्मचारियो को अपना समर्थन देने पहुॅची। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष भूपेन्द्र यादव भी रहे। उन्होने कहा कि नगर पालिका कर्मचारियों को अन्य विभागों की तरह वेतन का भुगतान होना चाहिए। विदित हो कि नगर पालिका के कर्मचारियों को सीधे विभाग से ही वेतन भुगतान किए जाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ नगर पालिका प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के कर्मचारी आंदोलन कर रहे है। लालमूनि यादव ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं के लिए दिन रात साफ सफाई, बिजली पानी जैसे मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु परिश्रम करने वाले ठेका मजदूरों के साथ यह छलावा उचित नहीं है, इसलिए हमें पूरे दमखम के साथ कर्मचारियों के साथ खड़े रहने की जरूरत है।

+ There are no comments
Add yours