तमाम कसरत के बावजूद नही हो सकी भाजपा मंडल अध्यक्षों के नामो की घोषाणा
सहमति नही बन पाने के कारण हो रही देरी
बैकुंठपुर।
भाजपा का संगठन जारी चुनाव में बूथ अध्यक्षों के चुनाव के बाद मंडल अध्यक्ष चुनने कसरत पूरी कर 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की जानी थी किन्तु कोरिया जिले में अब तक जिले के सातो मंडलो में अध्यक्ष के नाम घोषित नही किये गये हैं। वही पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल का कहना है कि हमने नामो की सूची को बनाकर अंतिम मुहर के लिए जिला प्रभारी को भेज दिया है। उनकी मुहर लगने के बाद जिले में नामो की घोषणा कर दी जायेगी।
जबकि पार्टी द्धारा तय समय सीमा के अनुसार 15 दिसम्बर तक हर हाल में मंडल अध्यक्षो का चयन कर लिया जाना था । जिसके बाद ही जिलाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 30 दिसंबर तक पूरा करना है। वही पर जानकारो की माने तो सप्ताह भर तक चली जद्दोजहद के बाद भाजपा अपने 07 मंडल अध्यक्षों का नाम फाइनल नही कर पाया है। कहा जा रहा हे कि मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति में भाजपा ने सोशल इंजीनियरिंग पर जोर दिया है। राजवार, साहू, यादव और आदिवासी वर्ग से अध्यक्ष बनाकर ज्यादा से ज्यादा जातियों को साधने का प्रयास किया है।
यही कारण है कि हालांकि इसके बाद भी कई जातियां ऐसी हैं, जिनसे अध्यक्ष या प्रतिनिधि दोनों ही नहीं बन पा रहेे हैं। कई मंडल में पेंच फंसने के कारण इनकी घोषणा नही हो पा रही है। इसके लिए स्थानिय विधायक की सहमति और जिला प्रभारी की सहमति की प्रतिक्षा की जा रही है।
बताया जा रहा है कि संगठन ऐसे किसी व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष नहीं बनाना चाहता जो विधायक का धुर विरोधी हो। इसकी वजह भी यह है कि जिले के जनप्रतिनिधियों के बीच आपस में चल रही खींचतान के बीच संगठन व उनके विधानसभा क्षेत्र के अंदर गुट खड़े न हों। आने वाले 3 से 4 दिनो कुछ वरिष्ठ नेताओं को भी मंडल प्रतिनिधि बनाया जा सकता है।

+ There are no comments
Add yours