निकायो व पंचायत चुनावों में भाजपा को नये चेहरे की तालाश
बैकुंठपुर।
आगामी महिने में होने वाले निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा अपनी रणनीति बनाने में लग गई हैं। भाजपा संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि इस बार निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा नए युवा चेहरों को मौका दे सकती है। पिछले दिनों भाजपा संगठन की हुई बैठको के बाद इसके संकेत मिल रहेे हैं। वहीं, स्थानीय निकायों और पंचायत चुनाव में जातीय समीकरण को भुनाने की तैयारी भी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि युवा व नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। इससे कार्यकर्ताओं का उत्साह बना रहेगा।

+ There are no comments
Add yours