कड़ाके की ठंड…..शीतलहर के चपेट में क्षेत्र…..पारा 5 डिग्री पर..अभी और गिरेगा तापमान

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

बीते एक सप्ताह से क्षेत्र में शीतलहर चल रही है गत 12 दिसंबर से जिले में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। बैकुंठपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 05 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान में 25 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे संभाग के साथ कोरिया जिले में भी पाले की स्थिति बनी हुई है। यही कारण हे कि शीतलहर की वजह से किसानों को फसलों की देखभाल और पाले से बचाने की सलाह विभाग द्धारा दी जा रही है। जिले में ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है, जिसके कारण राज्य के इस हिस्से में शीतलहर चल रही है। बीते कुछ दिनों में पारा तेजी से लुढ़का है रात और सुबह के समय यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया अधकितम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही हल्की धुंध छाई रही वहीं, प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ ही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन कोहरा छाने की आशंका है। इसके बाद शीतलहर लोगों को परेशान करेगी। 17 दिसंबर से तापमान में और कमी आएगी साथ ही शीतलहर चलने की चेतावनी भी है। इसके कारण आने वाले दिनों में ठंड अभी और परेशान करेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours