सर्व यादव समाज के जिलाध्यक्ष बने राम विनोद सिंह….संरक्षक रेवा यादव बोले समाज के उत्थान का कार्य करेगें
सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश संरक्षक बिसंराराम यादव, मधू सूदन यादव, द्वारिकाधीश यादव, रामकुमार यादव, देवेनद्र यादव, प्राताध्यक्ष रमेश यदू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी.सी. यादव, महामंत्री संतोष यादव, सहमंत्री सुरेश यदु, शिवनाथ यादव, संगठन मंत्री रामकुमार यादव, प्रवक्ता यशवंत यादव, कुंजलाल यादव, मडिया प्रभारी तपेश्वर यादव के द्धारा बैठक कर रेवा राम यादव संरक्षक सर्व यादव समाज जिला कोरिया की इकाई को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी गठन करने की सूचना दी गई ।
जिसके अनुसार सर्व यादव समाज जिला कोरिया कार्यकारिणी की सभी इकाई को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है जो इस प्रकार है राम विनोद सिंह यादव पिता साधू सिंह यादव बैकुंठपुर जिला कोरिया को सर्व यादव समाज जिला कोरिया का जिला अध्यक्ष तथा जिला कार्यकारी अध्यक्ष गोरेलाल यादव को नियुक्त किया गया है । इस नियुक्ति उपरांत नए सिरे से युवा यादव एवं महिला प्रकोष्ठ तथा अपनी कार्यकारिणी का गठन एक माह के अंदर पूर्ण करने को कहा गया है। समाज के संरक्षक रेवा यादव ने नव नियुक्त राम विनोद सिंह को अपनी बधाई देते हुए कहा कि आने वाले दिनो में समाज की बेहतरी के लिए कार्य करेगें जिसमें हम सब का सहयोग भरपूर मिलेगा।


+ There are no comments
Add yours