कोरिया डीपीएम के कार का संतुलन बिगडा, पत्नी को आई चोट

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के स्वास्थ्य विभाग में पदस्त डीपीएम अशरफ अंसारी की ड्राइविंग का शिकार उनकी पत्नी ही हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर लगभग 2 बजे के आसपास बैकुंठपुर से खडगवा मार्ग में मनसुख के पास चिल्का में एक मोड में अपनी पत्नी इसरत आरा के साथ जा रहे थे कि कार हादसे का शिकार हो गया। जिला अस्पताल में डीपीएम ने लोगो से एक्सिडेंट का कारण पूछे जाने पर कहा कि ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया। जिससे उनके कर दुर्घटना हो गई। उन्होने बताया कि कार सडक से बाहर आ गई थी जिस पर उनके द्धारा दोबारा तेज ब्रेक लगाया गया जिससे उनकी पत्नी को कार के डेस्क बोर्ड से टकराने के कारण चोटे आ गई। जिसे उनके द्धारा ही प्राथमिक चिकित्सा के लिए जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वही पर बताया कि आगे चिकित्सा के लिए अंबिकापुर ले जाया जायेगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours