अपने स्वार्थ व प्रचार के चक्कर में शहर की दिवारो को किया दागदार…..दिवारो पर चिपकाये गये पर्चे
बैकुंठपुर।
बिना अनुमति नगरीय क्षेत्र में भूस्वामी की अनुमति के बिना दीवार लेखन और पर्चाे की भरमार नजर आती है। एैसी हरकातो के कारण शहर गंदा और बदरंग नजर आता है। एक ओर शहर में कई सरकारी दिवारो पर शानदार चित्रकारी करके थीम पर आधारित तस्वीरों के जरिए लोगों को सुंदरता और जागरूकता से रूबरू कराने का प्रयास जारी है, लेकिन इन सबके बीच लोग इन दिवारों को गंदा करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।
हालात ये हैं कि जहां-तहां बस स्टैंड, अस्पताल, कॉलेज, स्कूल, इंस्टिट्यूट और प्राइवेट संस्थाओं के साथ ही ऑफर एवं इलाज वाले पोस्टर-बैनर दीवारों पर चस्पा हैं जिसको देखते हुए नगरिय प्रशासन को अभियान चलाने की जरुरत है। जिससे ऐसे लोग जो दीवारों को गंदा कर के शहर को बदसूरत करते हैं उनको इसके खामियाजा भुगतना पड़े।

दरअसल, शासन द्धारा शहर को सुंदर दिखने के प्रयास किया जा रहा है जो लगातार जारी है। इसके लिए भारी-भरकम धनराशि भी खर्च की गई। लेकिन, बहुत से लोग शहर की इस सुंदरता पर दाग लगा रहे हैं, दीवारों और पेंटिंग पर पोस्टर चश्मा करके उनकी सुंदरता खराब कर रहे हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए प्रशासन ने उन्हें चिन्हित कर कार्यवाई करे।
इन लोगो पर कार्यवाई को कहेंगे
बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने कहा कि हम सेवक हैं और लोगों की सेवा करने के लिए चुने गए हैं लेकिन, यह हर हाल में सुनिश्चित करना होगा कि शहर की सुंदरता और उसकी छवि खराब करने वालों को कोई छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि शहर को सुंदर दिखाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन कुछ लोग सिर्फ अपने स्वार्थ और प्रचार के चक्कर में पोस्टर चस्पा करके दीवारो को गंदा कर रहे हैं ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी।


+ There are no comments
Add yours