पटना निकाय चुनाव में स्वीप करेगी भाजपा – भइयालाल राजवाडे

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर

नगर पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। इसी कड़ी में जिले के पटना में बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओ की अहम बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी समेत जिले के तमाम बडे नेताओ ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के दौरान भाजपा ने नगर पंचायत सहित पंचायतों के चुनावी समीकरणों की गहन समीक्षा की। श्री राजवाडे ने चुनावी तैयारियों को लेकर वन-टू-वन चर्चा करते हुए बिंदुवार जानकारी मांगी। प्रत्याशियों के जनसंपर्क अभियान, विपक्षी दलों की स्थिति, प्रचार साधनों की व्यवस्था और कार्यकर्ता सम्मेलनों की रणनीति जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

भाजपा की सुनियोजित रणनीति

भारतीय जनता पार्टी ने निकाय और पंचायत चुनावों को बेहद सुनियोजित तरीके से प्रबंधित करने की रणनीति बनाई है। चुनावी तैयारियों में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए शीर्ष नेताओं को विभिन्न संभागों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, बैकुंठपुर विधायक लगातार पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। भाजपा को उम्मीद है कि इस चुनाव में उसे अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। कांग्रेस की आंतरिक कलह और असंगठित चुनावी रणनीति को देखते हुए भाजपा ने निकाय और पंचायत चुनाव में विपक्ष का पूरी तरह सफाया करने का मन बना लिया है। यही वजह है कि भाजपा कार्यालयों में लगातार बैठकें हो रही हैं और हर क्षेत्र के अनुसार रणनीति बनाई जा रही है।

कार्यकर्ता सम्मेलन से बढाया चुनावी ऊर्जा

भइयालाल राजवाडे ने बताया कि भाजपा ने चुनाव में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने की योजना बनाई है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए प्रत्येक निकाय क्षेत्र में ये सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। नगर पंचायत क्षेत्रों में जिले स्तर के बड़े नेता शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं को चुनाव के प्रति उत्साहित और तैयार करना है, जिससे भाजपा निकाय चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज कर सके।

बैठक में शामिल रहे वरिष्ठ नेता

सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला चुनाव प्रभारी मुकेश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, पंचायत चुनाव प्रभारी कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर लाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, नगर पंचायत चुनाव प्रभारी पंकज गुप्ता , मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव, अध्यक्ष प्रत्याशी गायत्री सिंह सभी पार्षद प्रत्याशी सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पटना में खेला कार्यालय

आज नगर पंचायत पटना में भाजपा के वार्ड न.14 और वार्ड न. 15 कार्यालय का उद्घाटन बैकुंठपुर विधायक के द्धारा किया गया। उन्होने कहा कि पटना की जनता का समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम भाजपा को और सशक्त बनाएंगे और पटना के विकास के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours