पंचायत चुनावो में भी सफलता जारी रहेगी -भइयालाल राजवाडे
बैकुंठपुर।
प्रदेश समेत जिले के पटना नगर पंचायत चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस बंध में बैकुंठपुर विधायक व प्रदेश के पूर्व मंत्री भइयालाल राजवाडे ने कहा कि चुनावी नतीजे ने बड़ा संदेश दिया है जनता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उनकी सरकार की नीतियों पर मुहर लगाया है।
मिले परिणामो पर अपनी प्रतिक्रिया देते उन्होने कहा है कि पूरे प्रदेश में भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश मिला है। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। उन्होने कहा कि आगामी पंचायत चुनावो में भी हमें सरकार के कामो को जनता तक पहुॅचा रहे हैं जिससे जीत मिलनी तय है।


+ There are no comments
Add yours