न्यू लाईफ नर्सिंग में धूमधाम से मनाया गया होली उत्सव

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर

न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेषन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में बी.एस.सी. नर्सिंग के छात्र-छात्राओं, प्राचार्य और समस्त शिक्षकों के साथ धूमधाम से होली पर्व मनाया गया। रंगों और गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दी और और रंगो के महत्व पर चर्चा की गई, साथ ही संस्था के छात्र-छात्राओं ने गानों, रंगो एवं मिठाईयों के साथ होली का आन्नद लिया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य एवं शिक्षिकाओं ने आपसी भाईचारे, शांतिपूर्ण बनाए रखने का संदेष दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सभी स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours