होली में हीट वेव के बाद बादलो ने दी राहत, 72 चलने हल्की बारिश संभावित
बैकुंठपुर
पुरे क्षेत्र में पड़ रही तेज गर्मी आमजन को परेशान कर कर रही है। हालांकि, गर्मी से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग की ओर से राहत देने वाला अपडेट सामने आया है। जिले में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, अगले 72 घण्टो में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि, रविवार से अगले आधे सप्ताह तक मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिलेगी।
रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह 11 बजे तक सूर्य की किरणें नहीं दिखी, इसके बाद हल्की धूप निकली। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में दोगुना अंतर देखा गया।
मौसम विभाग की माने तो बादलों की घनता धीरे-धीरे बढ़ रही है। उत्तर दिशा से आ रही हवाओं के कारण मौसम में यह बदलाव दिख रहा है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले सोमवार और बुद्धवार से मौसम में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। हवा की औसत गति 14 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

+ There are no comments
Add yours