कोरिया में होली के बाद पसरा मातम….अलग-अलग घटनाओ 06 की मौत

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर

कोरिया जिलें में अलग-अलग घटनाओ में 06 लोगों की जान चली गई। कटगोडी में सडक हादसे में 04 की मौत एवं दो जिला अस्पताल बैकुंठपुर और जमगहना में एक एक महिला की मौत की खबर मिली है। होली की खुशियां मातम में बदल गई। कई घरों के चिराग बुझ गए, तो कहीं अपराधियों ने की होली के बहाने घटना को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के कटगोडी से एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 04 युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज के लिए जिला अस्पताल बैकुंठपुर में किया जा रहा है।

घटना पांच लोगों में एकमात्र जीवित 17 वर्षीय जिले के कछार निवासी राहुल कुमार चेरवा ने बताया कि वह और उसके दो अन्य मित्र अंबिकापुर में गैरेज में मैकेनिक का कार्य करते थे । अपने परिवार में होली मनाने आए थे और शनिवार की शाम 06 बजे वे गैरेज में कार्य करने के लिए अंबिकापुर वापस लौट रहे थे ताकि रविवार से अपने काम को पर जा सके।

इस दौरान शनिवार की शाम 06.30 बजे के लगभग कटगोडी के मुख्य बाजार में सामने से आ रही मोटरसाइकिल जोकि कार को ओवरटेक करके आई और टक्कर मार दिया। रविवार को दोपहर बाद मृतको का पीएम कराकर उनके शव परिजनो को सौप दिया गया । जहा उनके गृहग्राम में उनका अंतिम संसकार किया जायेगा।

घटना में चार लोगों की मौत

मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर में एक मोटरसाइकिल में तीन लोग सवार थे जबकि एक मोटरसाइकिल में दो सवारा थे वहीं पर कटगोड़ी बाजार में हुए इस र्दूघटना में मौके पर एक युवक की मौत हो गई । दो की मौत जिला अस्पताल बैकुंठपुर में इलाज के दौरान हुई । जबकि एक गंभीर रूप से घायल की मौत रायपुर ले जाने के दौरान बिलासपुर में हुई।

इनकी हुई मौत

अमित कुमार प्रजापति, उम्र 23 वर्ष निवासी कछार, कोरिया
कृष्ण यादव, उम्र 34 वर्ष निवासी कछार, कोरिया
राहुल देवांगन, उम्र 23 वर्ष निवासी घुघरा, कोरिया
रोहित चौधरी, उम्र 22 वर्ष निवासी पुसला, कोरिया

राहुल का पैर टूटा

भीषण मोटरसाइकिल दुर्घटना में आपस में अकराये दोनो मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए । जबकि हादसे में शामिल कुछ पांच लोगों में चार की मौत हो चुकी है जबकि एकमात्र जीवित राहुल कुमार का पैर टूट गया है जिसका इलाज जिला अस्पताल बैकुंठपुर में किया जा रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours