प्रोत्साहन की मांग व फोन पर धमकी और वसूली की जाच के लिए दल गठित
कोरिया जिले के सोनहत विकासखसण्ड का मामला
बैकुंठपुर
खबर छपने के बाद जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्धारा दिए आदेश में शिवम गौतम विकासखण्ड डाटा प्रबंधक संविदा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनहत के द्वारा विकासखण्ड सोनहत अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से सीआर खराब करने की धमकी देते हुए, खण्ड चिकित्सा अधिकारी को बोलकर नौकरी से निकालवा देने की बात कहकर जारी प्रोत्साहन राशि का 65 प्रतिशत का खण्ड चिकित्सा अधिकारी के नाम से मांग किया जाने एवं नहीं देने पर फोन कॉल व अन्य माध्यमों से नौकरी को क्षति पहुंचने का डर दिखाकर दबावपूर्वक अवैध वसूली करने संबंधित प्रस्तुत शिकायत पत्र में दण्डात्मक कार्यवाही एवं वसूली की गई राशि का भुगतान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को करने मांग किया गया था। जिस पर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्धारा पॉच सदस्य जॉच दल बना दिया है। जो शिवम गौतम के मामले की जाच करेगा।
ये होगे जॉच अधिकारी
- राकेश साहू, अनुविभागीय अधिकारी, सोनहत – अध्यक्ष
- डॉ. प्रशांत सिंह, मु.चि.एवं स्वा.अधि. जिला कोरिया – सदस्य
- डॉ. बलवंत सिंह, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी पटना – सदस्य
- राकेश सिंह, प्रशिक्षण एवं मानव संसाधन, स्वास्थ्य विभाग – सदस्य
- राकेश महिलांगे, सहायक ग्रेड 03, स्वास्थ्य विभाग – सदस्य
कोरिया कलेक्टर से अनुमति के बाद बनाया दल
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि जाच दल का गठन होली के कारण नही किया जा सका था। कलेक्टर कोरिया को जानकारी देने के बाद उनके निर्देश पर हमारे द्धारा तत्काल जॉच लिए एक दल का गठन किया। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जिसकी सूचना आयुक्त सह संचालक, संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें, रायपुर एवं मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, रायपुर को भी दे दी गई है।


+ There are no comments
Add yours