प्रोत्साहन राशी की वसूली पर बीएमओ को निलंबित और संविदा डाटा प्रबंधक की सेवा समाप्ति की मांग
कोरिया के स्वास्थ्य विभाग के सोनहत का मामला…..लामबंद स्वास्थ्य कर्मियो ने प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले खोला मोर्चा
बैकुंठपुर। कोरिया
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अध्यक्ष सी.एच.ओ. छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला कोरिया ने पत्र सौपकर मांग किया है कि कोरिया जिले विकासखण्ड सोनहत के डाटा प्रबंधक शिवम गौतम के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों पर सीआर खराब करने की धमकी एवं बीएमओ को बोल कर नौकरी से निकलवा देने की घमकी देकर मानसिक रूप से दबाव बनाते हुए शत प्रतिशत प्रोत्साहन राशि जारी करने के एवज में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए पत्र सौपकर कार्यवाई की मांग किया है।
संघ ने कहा कि शिवम गौतम के द्वारा जारी किए गए प्रोत्साहन राशि का 65 प्रतिशत खंड चिकित्सा अधिकारी सोनहत के नाम से मांग किया जाता है एवं नहीं देने पर फोन कॉल एवं अन्य माध्यमों से नौकरी को क्षति पहुचाने का डर दिखा कर दबाव पूर्वक विगत की वर्षों से वसूली किया जा रहा है जो जांच का विषय है।
पत्र में संघ ने मांग किया है कि इसलिए 03 दिवस के भीतर सक्षम जांच दल का गठित करे एवं जांच दल में संघ के प्रतिनिधियों को भी सम्मिलित करे। ताकि विधिवत अपना पक्ष रखते हुए साक्ष्यों को प्रस्तुत कर सके एवं पारदर्शिता के साथ 10 दिवस के भीतर समय सीमा में जान करवा कर उचित दंडनात्मक कार्यवाही करते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी सोनहत को निलंबित कर विकासखंड डाटा प्रबंधक संविदा शिवम गौतम की मानव संसाधन नीति के तहत सेवा समाप्ति की कार्यवाही करने एवं वसूली की गई राशि को संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को भुगतान करवाए। समय सीमा में ठंडनात्मक कार्यवाही एवं वसूली की गई राशि का भुगतान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नहीं किए जाता है तो संगठन आंदोलन करने हेतु बाध्य होगा जिसकी सम्पूर्ण जबाबदारी संबंधित अधिकारीयों की होगी।
सब राजदारी का खेल है बाबू
सोनहत के स्वास्थ्य विभाग में पदस्त डाटा मैंनेजर शिवम गौतम पर लगभग वर्ष साल पूर्व भी यहा के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कई गंभीर आरोप लगाए गए थे और जिसकी शिकायत पर जिले के स्वास्थ्य विभाग ने उनकी सेवा समाप्ति के लिए राज्य सरकार को पत्र भी सौंप दिया था। किंतु उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई । जिसका ही परिणाम है कि एक बार फिर इस तरीके की घटना सामने आई है और स्वास्थ्य कर्मियो को एक बार फिर से लामबंद होने के लिए विवष होना पडा। जानकार बताते हैं कि स्वास्थ्य विभाग के सोनहत में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की हेरा-फेरी का डाटा मैंनेजर राजदार है बाबू…..इसलिए इस पर कार्यवाई नहीं की जाती है।
वायरल ऑडियो में रौब, रुतवा और धमकी
स्वास्थ्य विभाग में इंसेटिव की राशी तीन गुना बढाकर पैसे मांगने का टेलीफोन रिकॉर्ड इन दिनों वायरल है ऑडियो में खाते में पैसा आने के बाद पैसे को दे देने और बात नहीं मानने पर बीएमओ से उसके खिलाफ नोटसीट चालवाने एवं उसका सीआर तक खराब करने की धमकी देते हुए साफ सुना जा सकता है। दूसरी ओर स्वास्थ्य कर्मी जिसने विभाग की करतूत बाहर लाया उसे वाकई में प्रोत्साहित करने की जरुरत है। इस ऑडियो की सच्चाई की पुष्टि हम नही करते हैं। यदि यह ऑडियो सही है तो स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर बड़े घोटाले से पर्दा उठाने का समय आ गया है।
जिला कार्यालय को नही जानकारी-सीएचएमओ
जिले के मुख्य चिकित्या एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह से सोनहत में पदस्थ डाटा मैंनेजर शिवम गौतम के बारे में पूछ जाने पर उन्होने बताया कि होली के कारण विभाग के द्धारा अभी शिवम गौतम के मामले में जॉच टिम नही बनाई जा सकी है जल्द ही कोरिया कलेक्टर से बात कर जिले के उच्च अधिकरियो की टिम गठित कराने का अनुरोध किया जायेगा। जबकि बीते सप्ताह एसीबी की टिम द्धारा सोनहत के स्वास्थ्य विभाग में छापमारी की खबर पर उन्होने कहा कि एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने सोनहत स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में छापामारी की थी। जिसके बाद से ही डाटा मैंनेजर मौके से गायब बताया जा रहा है। मुझे अब तक कोई जानकारी नही है कि वह वापस काम पर लौटा है या नही। उसके द्धारा जिले के स्वास्थ्य विभाग को अब तक कोई सूचना नही दी गई है।
डाटा मैंनेजर 10 मार्च से अपना कार्य कर रहा-बीएमओ
जिले के सोनहत विकासखंड के बीएमओ डॉ. श्रेष्ठ मिश्रा से जब वहां के डाटा मैंनेजर शिवम गौतम के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हां वह कुछ दिनों से छुट्टी पर था वह 10 मार्च से नौकरी पर वापस आ गया है । बड़ी अजीब विडंबना है कि इस संबंध में जिले के स्वास्थ्य विभाग के मुखिया को ही जानकारी देना जरुरी समझा नही गया। जबकि एसीबी की छापेमारी को कोई छोटी कार्यवाई नही कहा जा सकता है।

+ There are no comments
Add yours