हीट वेव से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट….एडवाइजरी किया जारी…..सीएमएचओ बोले….गर्भवती, नवजात शिशुओं, बच्चों व वृद्धजनों का रखें विशेष ध्यान

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर

मार्च के महिने में 40 डिग्री के आसपास तापमान का उछाल और पड रही तेज गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें गर्म हवा लू के प्रकोप व हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए कहा गया है। सीएमएचओ डॉ. प्रषांत सिंह का कहना है कि ऐसे मौसम में बच्चों से लेकर वृद्धजन को बेहोशी, मांसपेशियों में जकड़न, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, अधिक पसीना आने, दिल की धड़कन तेज चलने जैसी समस्या आती है। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, हीट रैश, और गर्मी से प्रभावित लोगों की जांच, उपचार की व्यवस्थाएं करवाई जा रही है।

जिले में आगामी अप्रैल, मई और जून तक हीट वेव चलने की संभावना जाहिर की गई है। इसे लेकर सीएमएचओ ने विभाग को अधिक गर्मी और लू से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर कोरिया स्वास्थ्य विभाग भी सभी अस्पतालों को निर्देश दे दिया है।

उन्होने आम लोगो से आग्रह करते हुए कहा कि तेज धूप और गर्म हवा से बचें। बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। जितनी बार हो सके पानी पियें, प्यास न लगे तो भी पानी पियें। हल्के रंग के ढीले- ढीले सूती कपड़े पहनें। धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा, जूते और चप्पल का इस्तेमाल करें। सफर में अपने साथ पानी रखें। शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थों का इस्तेमाल न करें यह शरीर को निर्जलित कर सकते हैं। अगर आपका काम बाहर का है तो टोपी, गमछा या छाते का इस्तेमाल जरूर करें और गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखें। घर में बना पेय पदार्थ जैसे कि लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू पानी, छाछ, आम पना इत्यादि का सेवन करें। अपने घर को ठंडा रखें, पर्दे, शटर आदि का इस्तेमाल करे। रात में खिड़किया खुली रखें। ढीले कपड़े का उपयोग करें। ठंडे पानी से बार-बार नहाएं। अगर आपकी तबीयत ठीक न लगे या चक्कर आए तो तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें।

डॉ. प्रषांत सिंह ने कहा कि प्रभावित व्यक्ति को ठंडे एवं छायादार स्थान पर ले जाएं । एबुलेंस को फोन करें (108) एवं नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाएं। व्यक्ति को पैर ऊपर रखकर सुलाएँ । अगर बेहोश न हो तो ठंडा पानी पिलाएँ। शरीर के ऊपर पानी से स्प्रे करें । ओआरएस का घोल पिलाएं । गीले कपड़े या स्पंज रखें । ठंडी हवा शरीर पर डालें। पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र ही किसी नजदीकी चिकित्सक या अस्पताल में इलाज के लिए ले जाये। जल्दी अपने नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर/सब हेल्थ सेंटर/सब सेंटर/स्वास्थ्य केंद्र में लें जाये।

लू के लक्षण

  1. सर में भारीपन और दर्द का अनुभव होना।
  2. तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना ।
  3. चक्कर और उल्टी आना ।
    4 कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना ।
  4. शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का ना आना ।
  5. अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना ।
  6. भूख कम लगना ।
  7. बेहोश होना।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours