स्वास्थ्य विभाग का सख्त एक्शन, कोरिया में रिश्वत मांगने वाला डाटा प्रबंधक नौकरी से हुआ बर्खास्त…..धमकी और अवैध वसूली की रिकार्डिंग जाच में पाई गई सही

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर

कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के सख्त निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया है उन्होंने ऑफिस में खुलेआम बेझिझक रिश्वत मांगने वाले डाटा प्रबंधक शिवम गौतम को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है, शिवम गौतम का रिश्वत मांगने की रिकार्डिंग वायरल हुआ है।
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के निर्देश दे चुकी प्रदेश की भाजपा सरकार इसे लेकर गंभीर है लेकिन सरकारी मुलाजिमों पर इस आदेश का कोई असर नहीं है, रिश्वतखोरी की आदत से मजबूर कर्मचारी अधिकारी सरकारी कार्यालय में ही सेवा शुल्क ले रहे हैं, ऐसी ही एक डाटा प्रबंधक को नौकरी से निकाल दिया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours