भईयालाल राजवाड़े ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री बर्बाद हो रहे घरो को बचाने की अपील
विधायक ने कोरिया में फैली महामारी गुइलेन-बैरे सिंड्रोम में इलाज और दवा फ्री देने की मांग
बैकुंठपुर
बैकुंठपुर विधायक व पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने केन्द्रीय मंत्री स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्री जगतप्रकाश नड्डा को पत्र लिखकर कोरिया जिले में फैली महामारी के सबंध में मांग किया है कि गुइलेन-बैरे सिंड्रोम जैसे गंभीर बिमारी हेतु कोरिया में जांच उपकरण एवं दवाई उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होने कहा कि कोरिया जिले में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (सीबीएस) जैसे गंभीर बिमारी के मरीज बढ़ रहे है, जो चिंता का विषय है।
कोरिया जिले के मरीजों का ईलाज बालाजी हास्पिटल रायपुर एवं रामकृष्ण केयर हास्पिटल रायपुर मे जारी है उक्त बिमारी में लगने वाली दवाई अत्यन्त मंहगा होने के कारण मरीजों को जांच एवं ईलाज करानें में तकलीफ हो रही है। मरीजों के परिजन के जानकारी अनुसार प्रतिदिन ईलाज में लगभग अस्सी हजार की राशि व्यय हो रही है, मरीजों की आर्थिक स्थिति अत्यन्त कमजोर है तथा ईलाज की राशि का व्यय कर पाना मुश्किल है।
श्री राजवाडे ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि मैं जिस क्षेत्र से छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रतिनिधित्व करता हूँ वह क्षेत्र कोयलांचल व अत्यंत पिछड़ा आदिवासी बहुल्य क्षेत्र है जहां से लगभग 350 कि.मी. परिक्षेत्र में कोई भी बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध नहीं है। रायपुर एम्स में मरीजों की लंबी कतार आपातकालीन सेवा से लेकर सभी विभागों में है इस क्षेत्र के लोग गंभीर स्वास्थ उपचार हेतु रायपुर, बिलासपुर शहरो के निजी स्वास्थ सुविधा के उपर र्निभर है।
जहां आए दिन शहरो में पैसों के साथ कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है यहां कि जनता को स्वास्थ से जुडी अन्यंत्र समस्याओं को मैने बहुत करीब से देखा है। इसलिए आपसे अनुरोध है कि गुइलेन-बैरे सिंड्रोम जैसे गंभीर बिमारी की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला कोरिया में जांच उपकरण एवं दवाई उपलब्ध किये जाने की स्वीकृति प्रदान कर क्षेत्र की जनता को अनुग्रहित करें।



+ There are no comments
Add yours