बर्डफ्लू से हडकंप…… बैकुंठपुर में तीन महीने तक, एक किमी इन्फेक्टेड व 10 किमी सर्विलेन्स जोन घोषित
कलेक्टर कोरिया ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी…..एवियन एन्फ्लुएन्जा के संक्रमण की पुष्टि
बैकुंठपुर
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में मुर्गियों व बटेरों में फैले संक्रमण के मद्देनजर यहां मुर्गियों व बेटरों को मार दिया गया। ताकि इलाके में बर्ड फ्लू न फैलाव को रोका जा सके। हेचरी की मुर्गियों व बटेरों, अंडो और अन्य सामानो को वैज्ञानिक तरीके से मारकर इन्हें डिस्पोज किया जाएगा।
कोरिया जिला प्रशासन के द्धारा सरकारी हैचरी व इससे सटे करीब एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले घरों में पल रही मुर्गियों को भी मार कर डिस्पोज करने का के आदेश दे दिये गये हैं। दरअसल मुर्गी-बटेरों में फैले संक्रमण की वजह से लगातार इनकी मौत हो रही है, जिससे परिसर में बर्ड फ्लू फैला। बर्ड फ्लू पक्षियों समेत इंसानों के लिए भी बेहद खतरनाक बीमारी है।
कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू के मामले की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने आपातकालीन बैठक कर कड़े कदम उठाए, संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए केंद्र में मौजूद सभी पक्षियों और अंडों को नष्ट किया गया। साथ ही, प्रशासन ने क्षेत्र में पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर अस्थायी रोक लगा दी है।
शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए देर रात कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में आपातकालीन बैठक आयोजित की। इस बैठक में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कई अहम फैसले लिए गए।
मारे गये हेचरी के मुर्गीया, क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध
साथ ही सर्विलेन्स जोन में पोल्ट्री उत्पादों के बाजार, दुकानों और डोर-टू-डोर डिलीवरी को भी बंद कर दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि 31 मार्च की स्थिति में 2,487 नग व्यस्क पेरेंट्स स्टॉक मुर्गे/मुर्गियां, 2,448 पाले गए बटेर पक्षियों, 9,998 नग कुक्कुट चूजों, 19095 कुक्कुट अंडे, 200 बटेर अंडे और 7500 किलो कुक्कुट आहार को विनष्टीकरण किया गया है। कलेक्टर ने बताया कि प्रत्येक कर्मचारी नियमित रुप से ओसेल्टामिवीर टेबलेट वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू के दौरान क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।
चिकन और अंडे की खरीदी न करें
संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने आदेश दिया कि बैकुंठपुर शहर के एक किलोमीटर के दायरे में स्थित पोल्ट्री दुकानों में मुर्गी और अंडों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे चिकन और अंडे की खरीदारी न करें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रशासन ने बर्ड फ्लू के प्रभाव का आकलन करने के लिए अन्य क्षेत्रों में भी टीमों को तैनात कर दिया है। ये टीमें जिले के अन्य पोल्ट्री फार्मों और बाजारों की जांच करेंगी, ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग और पशु चिकित्सकों की संयुक्त टीम सतर्कता बरतते हुए हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
एक किमी इन्फेक्टेड जोन और 10 किमी सर्विलेन्स जोन घोषित
कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में एवियन एन्फ्लुएन्जा के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन और एक से 10 किलोमीटर की परिधि को सर्विलेन्स जोन घोषित कर दिया है। कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने आज बर्ड फ्लू के सम्बन्ध में प्रेस कांफ्रेंस लेकर उक्त जानकारी साझा की। कलेक्टर ने बताया कि तीन महीने तक या आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। इन्फेक्टेड जोन (एक किलोमीटर) पूर्व दिशा में बैकुंठपुर से जनकपुर, पश्चिम दिशा में बैकुंठपुर से धौराटिकरा, उत्तर दिशा में बैकुंठपुर से खुटहनपारा और दक्षिण दिशा में बैकुंठपुर से एमएलए नगर तक है वहीं सर्विलेन्स जोन (1 से 10 किलोमीटर) इन्फेक्टेड जोन की सीमा से महोरा पुल से शंकरपुर, छरछा बस्ती और बड़गांव तक होगी। पोल्ट्री उत्पादों पर प्रतिबंध इन्फेक्टेड जोन से पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। इसके अलावा, सर्विलेन्स जोन में पोल्ट्री और सह उत्पादों (मुर्गा, अंडा आदि) के बाजार और दुकाने बंद कर दी गई हैं। डोर-टू-डोर डिलीवरी भी रोक दी गई है।
जिला कंट्रोल रूम स्थापित
आम नागरिक किसी भी आपातकालीन स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं, जिसका नंबर 07836-232469 है। कलेक्टर ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह को फैलाने से बचें, क्योंकि इस दौरान किसी प्रकार की अफवाह फैलाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जांच के लिए सीमावर्ती जिले में बेरियर
कलेक्टर ने जानकारी दी कि बर्ड फ्लू को रोकने के लिए लगातार मुनादी कराई जा रही है। साथ ही जिला सूरजपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, बिलासपुर मार्ग पर बेरियर लगाकर जांच की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि जिन निजी दुकानदारों से मुर्गी, चूजे विनिष्टकरन किया जाएगा, उन्हें नियमानुसार मुआवजा भी दिया जाएगा। कोरिया जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और यदि कहीं भी मृत पक्षी दिखाई दें, तो तुरंत स्थानीय प्रशासन या पशु चिकित्सकों को सूचित करें। बर्ड फ्लू से बचाव के लिए सतर्कता और स्वच्छता बेहद आवश्यक है।
पोल्ट्री फॉर्म व मीट की दुकानें भी हटेंगी
पशु चिकित्सा विभाग द्वारा बरती जा रही एहतियातों के तहत हैचरी के 1 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी पोल्ट्री फॉर्म एवं मीट-मटन की दुकानों को भी हटाया जाएगा। वही स्थानीयों घरो में पाली गई मुर्गियों को भी मारकर दफनाया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर इस संबंध में बुधवार से युद्ध स्तर पर काम किए जाने की संकेत दिए गए हैं। जिन भी लोगों द्वारा पाली गई मुर्गियों को डिस्पोज किया जाएगा, उन्हें नुकसान भरपाई के तौर पर मुआवजा देने की भी बात कही जा रही है।

सवालों के घरे में जिम्मेदार
इतने खतरनाक स्तर पर संक्रमण फैलने के बावजूद जिले के जिम्मेदारो ने आम लोगों को सचेत नहीं किया, जबकि यह शासकीय पोल्ट्री फार्म शहर के मध्य में स्तिथ है। शासकीय कॉलोनी सहित निज निवास भी महज 12 से 15 मीटर की दूरी पर है। जो बेहद चिंता का विषय है।
क्या होता है बर्ड फ्लू
बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस कहा जाता है। यह वायरस पक्षियों के साथ ही इंसानों को तेजी से अपना शिकार बनाता है। बर्ड फ्लू इंफेक्शन चिकन, टर्की, गीस, मोर और बत्तख जैसे पक्षियों में तेजी से फैलता है। यह वायरस इतना खतरनाक होता है कि इससे पक्षियों के साथ ही इंसानों की भी मौत हो जाती है।
एवियन इन्फ्लुएन्जा से निपटने रैपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन
शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र बैकुंठपुर में एवियन इन्फ्लुएन्जा की पुष्टि होने के बाद, जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक रैपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन किया है। यह टीम बर्ड फ्लू की स्थिति पर सतत निगरानी रखेगी और स्थिति के अनुसार तुरंत कार्यवाही करेगी।
टीम में पशु चिकित्सा विभाग के विभिन्न विशेषज्ञ और कर्मचारी शामिल हैं, जिनमें डॉ० राकेश कुमार (अति. उपसंचालक), डॉ० जागेश्वर सिंह श्याम (प०चि०स० शल्यज्ञ), डॉ० नीलकान्त राजवाड़े (प०वि०स० शल्यज्ञ), और कई अन्य क्षेत्रीय अधिकारी और हेचरी मजदूर शामिल हैं। टीम को शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र बैकुण्ठपुर में लगातार निगरानी रखने और कण्ट्रोल रूम की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। टीम की सक्रियता से बर्ड फ्लू के प्रसार को नियंत्रित किया जा सकेगा और स्थिति को जल्दी सामान्य किया जा सकेगा।


+ There are no comments
Add yours