यातायात विभाग की सडक वसूली और चौक पर आराम…..बदसलूकी से वाहन चालक परेशान…..मुख्यमंत्री व गृहमंत्री से होगी शिकायत

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर

इस समय सरगुजा संभाग में कानून व्यवस्था चौपट नजर आ रही है अम्बिकापुर के मामले के बाद कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में इन दिनो यातायात विभाग के कर्मचारियो की प्रतिदिन जबरन वसूली और विरोध करने पर गाली गलौज से क्षेत्र के लोगों को परेशान कर रखा है ।

वहीं पर जब इन यातायात कर्मियों की ड्यूटी कोरिया जिला मुख्यालय के घड़ी चौक पर लगाई जाती है तो वह किराना दुकान में जाकर कुर्सी तोड़ते नजर आते हैं या फिर किराना दुकान के बाजू में अपने बाइक खड़े करके वहां पर बैठे ड्यूटी करते नजर आते हैं । क्या इन्हे चौक पर इसी काम के लिए लगाया गया है।

बुद्धवार की शाम वाहन चालक से अभ्रदता

यातायात विभाग के इन कर्मियों की एक ऐसी ही हरकत बुधवार की शाम भाडी चौक में देखने को मिला जहां पर वाहन चालक ने बताया कि उसके पास पूरे पेपर होने के बावजूद भी उसे उसके साथ जबरन यातायात विभाग के दो कर्मियों के द्वारा गाली गलौज किया गया । जबकि उसका कहना है कि यदि उसके पास पेपर नहीं था तो वह उसका चालान काटते न की गाली गलौज करते।

यातायात प्रभारी कार्यवाई में असमर्थ

कोरिया जिले के यातायात प्रभारी बीरबल राजवाडे का कहना है मैं इन पर कार्यवाई नही कर सकता यदि इन लोगो के द्धारा गाली गलौज किया गया है तो वो गलत है किन्तु मैं कार्यवाई करने में असमर्थ हॅू।

लोग फसने पर लगाते हैं आरोप – एसपी कोरिया

गुरुवार को यातायात कर्मियो की अभद्रता की शिकायत जब एसपी कोरिया रवि कुमार कुर्रे से की गई तो उनका कहना था कि लोग जब फस जाते हैं वह पुलिस कर्मियो पर ऐसे ही मनगढ़ंत आरोप लगाते हैं ।

जाच के बाद होगी कार्यवाई – आईजी सरगुजा

इस संबंध में सरगुजा आईजी का कहना था कि मैं इसकी जांच कर कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करूंगा । गाली गलौज देने का अधिकार पुलिसकर्मी को नही है। यदि कोई भी कर्मी या अधिकारी एैसा करता तो निश्चित रुप से उसके खिलाफ कार्यवाई की जायेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours