विधायक भइयालाल राजवाडे ने किया आतंकी हमले की निंदा की
बैकुंठपुर
बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे समेत अन्य नेताओं ने आतंकी हमले की निंदा की । उन्होने मंगलवार को पहलगाम में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और इसमें मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जतायी। श्री राजवाडे ने कहा कि पहलगाम (जम्मू कश्मीर) में आतंकवादी हमले की खबर से बहुत दुख हुआ। निर्दाेष नागरिकों पर यह नृशंस हमला कायरतापूर्ण और अत्यधिक निंदनीय कृत्य है। पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना जताता हूं। उन्होने बताया पडोसी जिले एमसीबी के भी लगभग 8 लोग बाल बाल बचकर अपने प्रदेश वापस लौट रहे हैं।




+ There are no comments
Add yours