भाई, भाभी के बाद घर की लाडली आचल भी बनी डॉक्टर
परिवार के बच्चो ने किया माता-पिता के सपनो को साकार
बैकुंठपुर
एक माता-पिता के लिए उस वक्त खुशी का ठिकाना नहीं रहता है, जब बच्चे अपने परिवार की परंपरा के विपरित जाकर नये प्रोफेशन को चुनते हैं। ऐसी कहानी कोरिया जिले के बैकुंठपुर के एक परिवार की है। बच्चो ने माता पिता के सपनो को मूर्त रुप देने एैसी राह पकडी की परिवार में डॉक्टरो की फौज खडी हो गई। जहा परिवार में एक डाक्टर बनना बडी बात होती है वही पर जब एक ही परिवार की एक पीढी में तीन डाक्टर हो जाना छोटी बात नही है।

भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष अनिल साहू एवं उनकी पत्नी श्रीमती लक्ष्मी साहू की हमेशा से ही इच्छा रही उनके घर में के बच्चे डॉक्टर बने । ईश्वर ने परिवार की मुराद ऐसे पुरी की की बेटा डॉ. अमनदीप साहू एमबीबीएस करके दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में सेवारत है । वहीं पर 24 वर्षीय घर की लाडली बेटी आंचल बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर आगामी 01 वर्ष तक वही अपनी सेवा देने जा रही है ।

वहीं पर उनके बड़े पुत्र आकाशदीप साहू की पत्नी भी एमबीबीएस डॉक्टर है बहु सोनल साहू पूर्व में बालाजी हॉस्पिटल रायपुर में अपनी सेवा दे चुकी है। वर्तमान में क्षेत्र में सेवा देने के संबंध सेवा देने जा रही है । 6 लोग के परिवार में तीन डॉक्टरों के होने से परिवार ही नहीं अपितु पूरे समाज और शहर में खुशी का माहौल है। इस दौरान भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल साहू एवं उनकी पत्नी को बधाइयां देने वालों का ताता लगा हुआ है।



+ There are no comments
Add yours