….हमले के विरोध में योगेश नही मनायेंगे अपना जन्म दिवस

Estimated read time 1 min read

पहलगाम हमले के विरोध में कां्रगेस के कददावर नेता व पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला ने अपना जन्म दिवस नही मनाने का फैसला किया है उन्होने अपने समर्थको से अपील करते हुए कहा है कि वो भी कोई कार्यक्रम आयोजित न करें। उन्होने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की वे निंदा करते है उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा को लेकर हम सब एकजुट हैं।

पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेसी नेता बोले कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में हम सब एकजुट हैं और जो आतंकवाद हो रहा है, उसे हमेशा किसी न किसी का समर्थन हासिल होता है, इसलिए तो ऐसा होता है। हम चाहते हैं कि इस देश से आतंकवाद खत्म हो, कश्मीर में अमन-चैन हो और आतंकवाद को खत्म करने के सभी प्रयास सफल हों। हम सब मिलकर देश के लिए इन प्रयासों में अपना योगदान देंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours