सड़क हादसों में कमी लाने व घायलों के जीवन रक्षा हेतु जिले में 100 सड़क सुरक्षा मितान चयनित
बैकुंठपुर
जिले में घटित सड़क दुर्घटनाओं में नियंत्रण एवं सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाकर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने हेतु कोरिया जिले में विभिन्न ग्रामों एवं नगरी निकायों को मिलाकर 100 लोगों का चयन सड़क सुरक्षा मितान के रूप में किया गया है। सुरक्षा मितान एक पहल है जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। यह एक सामूहिक प्रयास है जिसमें विभिन्न हितधारक जैसे कि सरकार, गैर-सरकारी संगठन, और आम जनता शामिल होते हैं।

गुरुवार को रक्षित केंद्र बैकुंठपुर के कॉन्फ्रेंस हाल में जिले भर से चयनित सड़क सुरक्षा मितानों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक चयनित मितानों से रूबरू होते हुए कहा की भारत देश में वाहनों की संख्या अन्य देशों की तुलना में काफी कम है इसके बाद भी दुर्घटना की संख्या हमारे देश में अधिक है इसका मुख्य कारण है कि लोग यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन नहीं करते हैं यदि पूर्ण रूपेण यातायात नियमों का पालन किया जाए तो निश्चित रूप से दुर्घटनाओं में कमी आवेगी आपको निःस्वार्थ भाव से लोगों के जीवन रक्षा का अत्यंत ही पुनीत कार्य करने का शुअवसर मिला है जिसे आप पूरी मेहनत, लगन एवं निष्ठा के साथ संपादित करें। एसपी ने चयनित सभी सड़क सुरक्षा मितानो को परिचय पत्र प्रदान करने की बात कही। साथ ही कहा की आप पुलिस मित्र बनकर पुलिस के अन्य गतिविधियों में भी अपना योगदान दे सकते हैं उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
सड़क सुरक्षा मितान के उद्देश्य
- सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ानारू सड़क सुरक्षा मितान का उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि वे सड़क पर सुरक्षित तरीके से चल सकें।
- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लानारू सड़क सुरक्षा मितान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है, जो लोगों की जान बचा सकता है और समाज को सुरक्षित बना सकता है।
- यातायात नियमों का पालनरू सड़क सुरक्षा मितान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जैसे कि हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, और सड़क पर सावधानी से चलना।

सड़क सुरक्षा मितान के लाभ
- सड़क दुर्घटनाओं में कमीरू सड़क सुरक्षा मितान के प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है, जो लोगों की जान बचा सकता है।
- सुरक्षित सड़केंरू सड़क सुरक्षा मितान के प्रयासों से सड़कें अधिक सुरक्षित हो सकती हैं, जो लोगों के लिए सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान कर सकती हैं।
- जागरूकता में वृद्धिरू सड़क सुरक्षा मितान के प्रयासों से लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ सकती है, जो उन्हें सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने में मदद कर सकती है।

कार्यशाला में उप पुलिस अधीक्षक श्याम मधुकर ने अपने उद्बोधन में सभी से अपील करते हुए कहा कि आप अधिक से अधिक लोगों को गुड सेमेरिटन के रूप में कार्य करने हेतु प्रेरित करें साथ ही सोलेशियम फंड के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान यातायात प्रभारी उप निरीक्षक बीरबल राजवाड़े, सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह एवं किशुन भगत के साथ यातायात स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन यातायात नायक डॉ. महेश मिश्रा ने किया जिन्होंने उपस्थित सड़क सुरक्षा मितानों को यातायात नियमों, संकेतों एवं चिन्हों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान किया।


+ There are no comments
Add yours