हत्याकांड के विरोध में देर शाम घडी चौक पर मशाल रैली का आयोजन
बैकुंठपुर
जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकवाद हमले के विरोध मे गुरुवार की देर शाम बैकुंठपुर के घड़ी चौक में विशाल मसाल यात्रा निकाली गई । जिसमे भाजपा युवा नेता राहुल खस ने मसाला रैली मंे कहा कि कश्मीर में पर्यटको के निर्मिम हत्या देश बर्दास्त नही करेगा। यही कारण है कि इससे दुखी पूरा देश आज उबल रहा है। इसके विरोध मे भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया साथ ही 2 मिनट का मौन रख कर मृतको को श्रधाजंली दी गई।

युवाओ ने प्रधानमंत्री मोदी से मांग करते हुए कहा कि पाकिस्तान समेत उसके आंतकियो को 2 गज जमीन के नीचे दफनाने का वक्त आ गया है। मसाल रैली मे रोहित खटीक, क्षितिज मलिक, मनीष सिंह, अंशु पासवान सहित सैकडो युवा शामिल हुए।



+ There are no comments
Add yours