आंतकियोको जन्नत में भेजना जारी रखे केन्द्र सरकार -रेवा यादव
बैकुंठपुर
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले की पूरे भारत में नेताओं ने सख्त निंदा की है। कटटर हिन्दू वादी नेता, आरएसएस के सदस्य और बैकुंठपुर विधायक प्रतिनिधि रेवा यादव ने अपराधियों के खिलाफ केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उन्होने इस घटना को धार्मिक पूर्वाग्रह से प्रेरित एक भयावह और दर्दनाक लक्षित हत्या का कृत्य बताया। श्री यादव ने कहा कि यह घटना हिंदू नरसंहार की वापसी है और मांग की कि अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए।



+ There are no comments
Add yours