नागपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
अंर्तजिला तस्कर से अवैध शराब की बड़ी खेप जप्त
थाना पोडी चौकी नागपुर पुलिस को सुचना मिली थी बैकुंठपुर कोरिया जिले के ग्राम गदबदी फाटपानी से अवैध शराब की बड़ी खेप आने वाली है। सुचना पर चौकी प्रभारी शेषनारायण सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय चंद्रमोहन सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अशोक वाडेगांवकर को अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सी०एस०पी० चिरमिरी दीपिका मिंज एवं थाना प्रभारी पोड़ी आर०एन० गुप्ता के निर्देश पर तस्करी के सूचना स्थान लोहारी मोरगा रोड में घेराबंदी कर आरोपी मनोज सिंह आ० प्रेम सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी फाटपानी गदबदी थाना बैकुंठपुर जिला कोरिया को पकड़ा गया तथा उसके कब्जे से एक सफेद झोला में 30 नग पॉलीथीन पाउच में 19.5 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पोड़ी आर०एन० गुप्ता चौकी प्रभारी नागपुर शेषनारायण सिंह, मुमताज खान, आशीष मिश्रा, विनोद तिवारी, आदित्य कुर्रे आनंद लकड़ा, प्रमाहती का विशेष योगदान रहा।

+ There are no comments
Add yours