सिटी बस का संचालन बंद…..लोगों को आवाजाही की परेशानियों

Estimated read time 1 min read

सिटी बस का संचालन बंद…..लोगों को आवाजाही की परेशानियों

नगरी निकाय चुनाव के बाद सिटी बस का संचालन बंद हो जाने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञात होगी कोरिया अर्बन ट्रांसपोर्ट के अंतर्गत पूर्व महापौर के डोमरू रेड्डी के कार्यकाल में चिरमिरी नगर निगम को सिटी बस के संचालन के लिए करोड़ों रुपए की लागत से 7 सिटी बस दिया गया था जिसमें शुरू में 5 सिटी बस संचालन किया गया।
जिसमें कोरोना कल में सभी बसें खड़ी रह गई एवं कोरोना काल के बाद दोबारा पूर्व महापौर कंचन जायसवाल के द्वारा दो बसों का संचालन चिरमिरी के जनता के लिए किया गया परंतु उन दो बसों का संचालन भी बीते नगरीय निकाय चुनाव से बंद हो चुके हैं जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है एवं प्राइवेट बसें मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
नगर पालिका निगम चिरमिरी ही नहीं अपितु पूरे जिले के लिए सिटी बस संचालन काफी महत्वपूर्ण रहा है परंतु नगरीय सरकार इस पर ध्यान ही नहीं दे रहा है और संबंधित अधिकारी इस पूरे मामले में छुपी साध कर बैठे हुए हैं।
जबकि नगरीय निकाय चुनाव के बाद से सिटी बसों का संचालन बंद है।
और , डिपो में खड़ी खड़ी कबाड़ में तब्दील हो रही है।
नगर पालिका निगम चिरमिरी 2015 में पुर्व महापौर के डोमरु रेड्डी के कार्यकाल में खरीदी की गई ये बसें मरम्मत और संचालन के अभाव में नगर निगम के बस डिपो में खड़ी हैं. जिसके कारण यात्रियों को दोगुने किराये मे सफर करना।पड़ रहा है

नगर निगम को 7 बसें मिली थीं, जिनमें से वर्तमान में केवल 2 बसें ही चल रही थी
लेकिन वर्तमान में 7 सिटी बस जो अब कबाड़ हालत में खड़ी हैं. 2015 में खरीदी की गई ये बसें मरम्मत और संचालन के अभाव में नगर निगम के बस डिपो में कबाड़ हो रही हैं ।

जबकि करोड़ों रुपए खर्च कर चिरमिरी समेत पुरे जिले वासियों के लिए कम किराए पर यात्रा का लाभ देने के लिए ये बसें खरीदी गई थी, लेकिन नगर निगम की लापरवाही और ढीली कार्यप्रणाली से यह बसें चलने के बजाय रखे-रखे ही कबाड़ हो रही हैं.।

वहीं इस मामले में निगम अधिकारियों से पत्रिका टीम बात करना‌ चाही तो नगर निगम चिरमिरी आयुक्त अपने आफिस में नहीं थे और दूरभाष से सम्पर्क करने पर भी काल नहीं उठाते है।

ज्ञात हो कि कोविड के समय में सिटी बसों का संचालन बंद कर दिया गया था. जिसके बाद ये दोबारा केवल दो बसों का संचालन हो पाया जो अब वर्तमान में बंद है।

इस रूट में संचालन हो रही थी बसें-

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में फिलहाल कोरोना काल के बाद दो सिटी बसें चल रही हैं. पहली बस पोड़ी सिटी बस डिपो से होकर कोरिया, गेल्हापानी, डोमनहिल, गोदरीपारा, बड़ा बाजार, हल्दीबाड़ी, पोड़ी होते हुए चिरमिरी से मनेंद्रगढ़ चलती है. दूसरी सिटी बस पोड़ी डिपो से हल्दीबाड़ी, बड़ी बाजार, गोदरीपारा, डोमनहिल होते हुए चिरमिरी से जिला मुख्यालय बैकुंठपुर तक चलती थी

जिसमें विद्यार्थी वर्ग जो कि रोजाना जिला मुख्यालय मनैन्द्रगढ़ से लेकर बैकुंठपुर आना-जाना करते थे जो की 25 से 30 रुपए में ही सफर कर लेते थे लेकिन आज अब उन्हें 50 से 60 रुपए जिला मुख्यालय मनैन्द्रगढ़ एवं बैकुंठपुर तक का देना पड़ रहा है। तो वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि कम से कम नगरीय सरकार कांग्रेस में दो बसों का तो संचालन हो रहा था परंतु अब पुरी बसे बंद है। और सिटी बस डिपो में धूल फाक रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours