प्रधानमंत्री ने बताया कि देश की सुरक्षा और महिला सम्मान से समझौता नही-भइयालाल राजवाडे

Estimated read time 1 min read

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद क्षेत्र में भी गर्व और उत्साह का माहौल बन गया। बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने इसका स्वागत करते हुए कहा, भारत सरकार ने अपने वादे को पूरा किया है। पाकिस्तान को उसके ही अंदाज में जवाब दिया गया है पूरा देश आज गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

विदित हो कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब भारतीय सेना ने पाकिस्तान से ऑपरेशन सिंदूर से ले लिया है सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की अलग-अलग जगहों पर 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया, जो सफल रहा। जिन नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया उनमें जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय और लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय शामिल है। न्याय हुआ, जय हिंद। उन्होने कहा कि ऑपेशन सिंदूर पर भारत माता की जय ऑपरेशन सिंदूर का स्वागत जय हिंद और जय हिंद की सेना ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours