पूरा देश आज एकजुट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है खड़ा – भइयालाल राजवाडे…….पाकिस्तान को टुकड़ों में विभाजित करना ही हमारा धर्म

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 07 मई की देर रात भारत द्वारा किए गए नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमलों को लेकर बीजेपी विधायक भइयालाल राजवाडे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को टुकड़ों में विभाजित करना ही हमारा धर्म है।

उन्होंने इसे बेहद गंभीर घटना बताते हुए कहा कि पाकिस्तान ने जो इस बार किया है, अब वह बिल्कुल भी बर्दाश्त करने योग्य नहीं था। मोदी सरकार लगातार एक्शन में है, पाकिस्तान के साथ हुए सभी समझौते रद्द करने के साथ ही भारत अब सख्त रुख अपना हुए पाकिस्तान पर हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान की हरकतें बेहद शर्मनाक थी, अब भारत ने सख्त रुख अपनाएगा है।

मोदी सरकार ने इंडस वॉटर ट्रीटी और दोनों देशों के बीच व्यापार को पहले ही समाप्त कर दिया है। भारत की जल, थल और वायु सेना पाकिस्तान को पुरे ताकत से जवाब दे रही है। इस बार पाकिस्तान के टूकडे करेगी मोदी सरकार । एैसा विश्वास देश वासियो के साथ हमारा भी है। पाकिस्तान को हर मोर्चे पर जवाब दिया जा रहा है। यदि सीमा पार जाना पड़ा, तो भारत पीछे नहीं हटेगा। पूरा देश आज एकजुट है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours