चरमराई यातायात व्यवस्था, शहर में लगता हैं जाम, विभाग एंट्री वसूली में मस्त
बैकुंठपुर।
कोरिया जिला मुख्यालय में शहर के अंदर सड़क के किनारे खड़े आड़े, तिरछे वाहनों से लगातार जाम की स्थिति निर्मित होती हैं, हादसे भी होते रहते है, उसके बाबजूद भी यातायात विभाग की कुम्भकर्णी नींद नही खुल रही हैं। विभाग केवल खानापूर्ति में लगा रहता हैं। जिला मुख्यालय जहां पर जिले के आला अधिकारियों के कार्यालय व निवास है यहाँ यह हाल है तो बाकी जगह क्या होगा से सभी समझ सकते है। नये यातायात प्रभारी बीरबल राजवाडे के कार्यभार सम्भालने के बाद यातायात व्यवस्था कोई परिर्वतन नही हुआ हैं। केवल जिला मुख्यालय की यातायात व्यवस्था सुधार पाने में नाकाम साबित हो रहे है।

यातायात प्रभारी बत्ती जलाकर, सायरन बजाकर गाड़ी में बैठकर घूमने से यातायात व्यवस्था नही सुधरेगी बल्कि जमीनी स्तर पर उतरकर व्यवस्था सुधारनी पड़ेगी। लेकिन ऐसा लगता हैं कि इनके बस की बात नही है, किसी नए प्रभारी को जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। जनचर्चा के मुताबिक देखा गया कि जिला मुख्यालय के पिकअप वाहन में कई दर्जन आम लोगो को लोडकर परिवहन करते देखे जा रहे है जिसे रोक पाने के लिए ट्रैफिक पुलिस सहित जिलेभर की स्थानीय पुलिस असहाय है। बैकुंठपुर शहर के सभी चौक चौराहो पर कमोबेस एक से ही हालात बने हुए हैं।

क्या है आदेश
उच्चतम न्यायालय के आदेश को लेकर लोगों ने कहा कि यातायात पुलिस द्वारा जन जागरूकता के माध्यम से लोगों को हो रही दुर्घटनाओं से बचायें जाने का काम किया जाना पहली प्राथमिकता है बार-बार समझाइश दिए जाने के बाद अगर वाहन चालको द्वारा मनमर्जी की जा रहा है तब अर्थदंड से दंडित किया जाना आवश्यक है जिसे दरकिनार कर विभाग द्वारा आदेश के बहाने जागरूकता की बात दूर नियम विरुद्ध कमाई की जा रही है।



+ There are no comments
Add yours