आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना में प्रदेश में कोरिया पहले स्थान पर
9019 लक्ष्य के विरुद्ध जिले में 6208 पंजीयन किया
बैकुंठपुर।
आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना के तहत शासन के निर्देश पर चलाये जा रहे जा अभियान में कोरिया ने 68.8 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिले के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का दायरा बढ़ाते हुए केन्द्र सरकार ने 70 साल व इससे अधिक उम्र के व्यक्तियों को 05 लाख तक मुक्त इलाज की सुविधा दिए जाने हेतु आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से योजना का शुभारंभ किया। जिसका लाभ आयुष्मान योजना के तहत रजिस्टर्ड किसी भी निजी और सरकारी अस्पताल में करा सकते है। इसका लाभ हर वर्ग व आयु के वरिष्ठजन ले सकते हैं। इसकी एक और खास बात यह है कि पहले से परिवार का आयुष्मान कार्ड बना हो तक भी 70 साल से ज्यादा वालों को 05 लाख का अतिरिक्त कवर मिलेगा।

बुजुर्गों को इस योजना के तहत लाभान्वित करने के लिए जिले के समस्त 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत लाभ दिए जाने हेतु आयुष्मान वय वंदना कार्ड स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा डोर-टू डोर एवं स्वास्थ्य सेंटर में बनाया जा रहा है। पात्रता का आधार हितग्राही की आयु ही मात्र होगी, जिसे आधार कार्ड के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा। जिसमें आयुष्मान भारत में सम्मिलित अर्थात राशन कार्ड में सूचीबद्ध एवं अन्य समस्त 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक पात्र होगे। चूंकि पहले बुजुर्गों का कार्ड भी राशन कार्ड के हिसाब से बनता था इसलिए किसी का 50 हजार तो किसी का 5 लाख का कार्ड बना हुआ है।



+ There are no comments
Add yours