प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल, गतिशील और मजबूत नेतृत्व से भारत बना चौथी बडी अर्थव्यवस्था- भईयालाल राजवाडे

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे ने भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होनेे कहा कि चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की असाधारण उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का प्रतिफल है। उन्होने कहा कि यह नया भारत है। आत्मनिर्भर, सशक्त और तेज़ी से आगे बढ़ता हुआ। भाजपा और पीएम मोदी के प्रशासनिक नीतियों के चले भारत आर्थिक शक्ति बना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने, भारत के लोगों को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने पर बधाई देते हुए इस उपलब्धि का श्रेय 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल, गतिशील और मजबूत नेतृत्व को दिया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours