स्वास्थ्य मितानों की सेवाएं बंद, समायोजन की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
स्वास्थ्य मितानों की सेवाएं बंद, समायोजन की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
बैकुंठपुर।
स्वास्थ्य सहायता कियोस्क कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा स्वास्थ मितान पद को स्टेट नोडल एजेंसी में कलेक्टर दर पर समायोजन करने की मांग करते हुए जिले के प्रभावित कर्मचारियो ने विधायक भईयालाल राजवाडे को ज्ञापन सौपा है। संघ द्वारा ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि देश की सबसे बड़ी स्वास्थ सहायता योजना जन आरोग्य योजना के तहत छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाने मे अहम भूमिका निभाने वाले राज्य स्तर पर समायोजन की मांग को लेकर संघ हुआ मुखर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री लगभग 750 स्वास्थ मितान कर्मचारियो को राज्य सरकार द्वारा एक झटके में बेरोजगार कर दिया है जिससे स्वास्थ मितान कर्मचारियो के थर्ड पार्टी एफएचपीएल कंपनी का टेंडर 30 अप्रैल 2025 को समाप्त कर दिया गया और उसे बिना किसी विस्तार या विकल्प के रह कर दिया गया है।
कियोस्क ऑपरेटर का काम करते थे मितान
जबकि स्वास्थ मितान जिन्होंने पहले कियोस्क ऑपरेटर के रूप में जाना जाता था। राज्य के सभी 33 जिलो में पिछले 10 से 12 वर्षों से लगातार सेवाएं दे रहे थे। ये कर्मचारी थर्ड पार्टी कंपनियो के माध्यम से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कई महत्वपूर्ण कार्य जैसे आयुष्मान कार्ड, व्यय वंदन कार्ड, आभा कार्ड एवं साथ ही मरीजो के उपचार में क्लेम लाभदिलाने जैसे अहम दायित्व निभा रहे थे।
सीमित संसाधनो में भी लगातार फील्ड में रहे सक्रिय
नीति आयोग के रिपोर्ट और आयुष्मान भारत मिशन की केंद्रीय समीक्षा के अनुसार छत्तीसगढ़ ने देशभर में आयुष्मान काडू जनरेशन में टॉप 5 राज्यों में पहला स्थान प्राप्त किया। साथ ही क्लेम प्रोसेसिंग में नेशनल एवरेज से 2 गुना बेहतर प्रदर्शन किया और बड़ा श्रेय स्वास्थ्य मितानों को जाता है। जो सीमित संसाधनों में भी लगातार फील्ड में सक्रिय रहे। लगातार 4-5 महीनो तक कंपनी द्वारा 3-4 चार वेतन देरी से दिया गया। फिर भी स्वास्थ मितानो ने सेवा जारी रखा। वर्तमान में बिना पूर्व सूचना बिना वैकल्पिक नियुक्ति सेवा समाप्त कर दी गई है। संघ ने कहा इसलिए विधायक भईयालाल राजवाडे से स्वास्थ मितान पद को स्टेट नोडल एजेंसी में कलेक्टर दर पर डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में समायोजित करने की मांग की गई है।
ये रहे उपस्थित
स्वास्थ्य सहायता कियोस्क कर्मचारी कल्याण संघ जिला अध्यक्ष ताज मोहम्मद, उपाध्यक्ष गणेश मुदुली, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव महेश्वर किंडो, कार्यकारणी राजेश कुमार, राकेश कुमार, संजय सिंह, रामकेश्वर, नागेंद्र कुमार विकास उपस्थित थे।

+ There are no comments
Add yours