पालतू कुत्तो से सावधान……जानलेवा हमले में गवांनी पडी एक हाथ और पैर…..झुमका रोड दुर्गा पंडाल के पास दो पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्तों ने मार्निंग वाक पर निकले व्यक्ति पर किया हमला….अपने घर की सुरक्षा के कारण खुला छोड कर दूसरो के जान पर आफत बने एैसे पशुपालको पर हो कार्यवाई

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

शहर में लापरवाह पालतू कुत्ते अब जानलेवा होते जा रहे हैं। हाल ही में झुमका रोड, दुर्गा पंडाल के पास दो जर्मन शेफर्ड कुत्तों ने एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में उनका बायां हाथ और पैर काटने तक की नौबत आ गई। घटना बीते दिवस की है, जब वे अपनी नियमित सुबह की सैर कर रहे थे। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि कुत्ते बिना निगरानी के घूम रहे थे और उनका पिछले एक साल से टीकाकरण भी नहीं हुआ था, जो पूरी तरह से जिम्मेदार मालिकों की लापरवाही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय में झुमका रोड दुर्गा पंडाल के पास दो जर्मन शेफर्ड कुत्तों ने जानलेवा हमला कर ओड़गीनाका निवासी विष्णुदेव सिंह पिता स्व. शिवनंदन सिंह उम्र 50 वर्ष को गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। वे अपनी नियमित अलसुबह की सैर पर निकले थे। कुत्तों के अचानक किए गए इस हमले में उनका बायां हाथ (कोहनी के ऊपर) और बायां पैर (घुटने के ऊपर) काटना पड़ा। गंभीर रुप से घायल श्री सिंह का इलाज पहले जिला अस्पताल बैकुंठपुर, फिर शर्मा अस्पताल और बाद में एम्स पटना बिहार में किया गया, जहां बीते 15 जून को अम्प्युटेशन सर्जरी करनी पड़ी। वर्तमान में वे गंभीर अवस्था में एम्स पटना में भर्ती हैं। बेटी शिल्पी का कहना है कि इस हादसे में उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है, क्योंकि पिता अब स्थायी विकलांग हो चुके हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours