108 एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी……..ईएमटी ने कराया सुरक्षित प्रसव, जिला अस्पताल में कराया भर्ती, मां-बच्ची दोनों स्वस्थ्य
क्रिटकल केस कहकर एमसीबी जिला अस्पताल से महिला को किया था रेफर
30 किलोमीटर बाद सउक पर 108 एम्बुलेंस हुआ सुरक्षित प्रसव
बैकुंठपुर ।
इमरजेंसी सेवा के तहत संचालित 108 एम्बुलेंस में शुक्रवार रात एक प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया। एम्बुलेंस में उपस्थित ईएमटी ने सुरक्षित प्रसव करवाया और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां मां और बच्चा दोनों सुरक्षित है। एमसीबी जिले के साजा पहाड ग्राम पंचायत की 34 वर्षीय प्रसूता महिला परमेश्वरी बाई को जिला अस्पताल एमसीबी से मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर रेफर किया गया था। जिसके बाद महिला का अम्बिकापुर जाने के दौरान बैकुंठपुर से पहले सारा ग्राम में ही 108 एम्बुलेंस अस्पताल में प्रसूता महिला को अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने लगी।


प्रसूता की हालत देखते हुए रास्ते में एम्बुलेंस को रोक कर नर्सिंग ऑफिसर शिव यादव ने पायलट व प्रसूता के परिजनों के सहयोग से महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया। इसमें महिला ने स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद 108 एम्बुलेंस से प्रसूता व नवजात शिशु को जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाकर भर्ती करवाया। जहां मां-बेटी दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं। सुरक्षित प्रसव होने पर परिजनों ने नर्सिंग ऑफिसर और पायलट को धन्यवाद दिया।



+ There are no comments
Add yours