कोरिया जिले में जून में 65 प्रतिशत अधिक मानसूनी बारिश
झूमकर बरस रहे बदरा……मानसून की बारिश से कोरिया तरबतर





बैकुंठपुर।
कोरिया जिले में अब तक मानसून के दौरान 223.05 मिमी बारिश हो चुकी है जिले में अब तक पटना़ में सबसे ज्यादा 337.20 मिमी और सबसे कम पोडी बचरा में 115.40 मिमी पानी बरसा है वहीं मुख्यालय बैकुंठपुर शहर में अब तक 278.00 मिमी बारिश हुई है।

मानसून की बारिश से इस बार कोरिया जिला तरबतर हो गया। अब तक औसत से दोगुना से ज्यादा पानी बरस चुका है इस कारण जिले की कई नदियां और बांधों में भी पानी छलक गया। मानूसन में इस बार अब तक औसत 223.05 मिमी पानी बरस चुका है, जो कि गत वर्ष अब तक बरसे 184.70 मिमी पानी से ज्यादा है।

मिली जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक औसत 143.40 मिमी बारिश मानी जाती है, यानी जिले में इस साल मानसून के दौरान अब तक दो गुना से ज्यादा बारिश हो चुकी है। अच्छी बारिश होने से इस साल अब तक जिले के कई बांधों में पानी की आवक हो चुकी है।

कोरिया में कहां कितनी हुई बारिश
कोरिया जिले में अब तक मानसून के दौरान 223.05 मिमी बारिश हो चुकी है जिले में अब तक पटना़ में सबसे ज्यादा 337.20 मिमी और सबसे कम पोडी बचरा में 115.40 मिमी पानी बरसा है वहीं मुख्यालय बैकुंठपुर शहर में अब तक 278.00 मिमी बारिश हुई है। जबकि बैकुंठपुर मेें 278 मिमी, सोनहत में 161 मिमी पानी की अच्छी आवक हो चुकी है।
मानसून में अब तक हुई अच्छी बारिश
जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ए. टोप्पो ने बताया कि इस बार मानसून के दौरान कोरिया जिले में अब तक अच्छी बारिश हुई है, जिससे बांधों में भी पानी की आवक हुई है। 1 जून से अब तक जिले में 223 मिमी बारिश हो चुकी है, जो कि मानसून में अब तक की औसत बारिश से 100 प्रतिशत ज्यादा पानी बरस चुका है.

+ There are no comments
Add yours