कोरिया में दो महिने में सर्पदंश के 49 मामलो…..समय पर अस्पताल पहुॅचने वालो को मिला ईलाज

Estimated read time 1 min read

कोरिया जिला जंगलों से घिरा हुआ क्षेत्र है और वर्षा ऋतु प्रारंभ हो चुकी है। इसके साथ ही सर्पदंश की समस्या भी बढ़ जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में सांप के काटने पर उचित जानकारी के अभाव में लोग अक्सर झाड़-फूंक और ओझा पर विश्वास कर लेते हैं, जिससे कई बार लोगों की मृत्यु हो जाती है।

आम लोगों को सर्पदंश के उपचार एवं प्रबंधन की उचित जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। यह कहना है जिला अस्पताल के अधिक्षक डॉ. आयुष जायसवाल का । डॉ. जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्पदंश के शिकार लोगों में अब तक 49 लोगों का इलाज किया जा चुका है जिसमें मई के महीने में 10 लोगों का सफल इलाज किया गया। जिसमें 01 एक बच्चा, चार महिलाएं एवं चार पुरुष जबकि जून के महीने में सर्पगंज के 39 लोगो का ईलाज किया गया जिसमें 15 पुरुष व 18 महिलाएं शामिल रहे।

उन्होने कहा कि सर्पदंश होने पर लोग घबराये नही । जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी स्नैक वेनो इंजेक्शन मौजूद हैं। बस समय पर जरुरत है अस्पताल पहुॅचने की। आम लोगों को सर्पदंश के उपचार एवं प्रबंधन की उचित जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। विदित हो कि वर्षा ऋतु में सांप काटने की समस्या अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक बढ़ जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में सांप के काटने पर उचित जानकारी के अभाव में लोग अक्सर झाड़-फूंक और ओझा पर विश्वास कर लेते हैं, जिससे कई बार लोगों की मृत्यु हो जाती है।

सर्पदंश होने पर क्या करे

डाक्टर बताते हैं कि सबसे पहले जिसे सांप ने काटा है, उसे धीरज दिलाएं, मरीज को स्थिर रखें, घाव को पानी से धोएं, घाव को साफ कपड़े से ढंक दें, कपड़े ढीले कर दे, आभूषण निकाल दें, हिलने-डुलने न दें, घाव के ऊपर-नीचे टोनिरकेट नहीं लगाएं, तुरंत अस्पताल ले जाएं।

सर्पदंश होने पर क्या न करें

व्यक्ति को बेहोश न होने दें। मरीज की झाड़-फूंक न करवाएं। जहां सांप ने काटा है, उस जगह पर न तो चीरा लगाएं और न ही जहर चूसें। काटने वाली जगह पर रूमाल, कपड़ा, रस्सी जैसा कुछ न बांधें। दर्द कम करने के लिए पेन किलर या अल्कोहल जैसी चीजें बिल्कुल न दें।

सर्पदंश से कैसे बचें

यदि आप कोई सांप देखें तो उसे न छेड़ें, वो आपसे खुद ही दूरी बना लेगा। झाड़ियों या फसलों में हाथ या पैर डालने से पहले लकड़ी या डंडे से टटोल लें। रात में हमेशा टार्च की मदद से घर और बाहर दोनों जगह को अच्छी तरह देख कर काम करें। घर के आसपास साफ़-सफाई रखें और चूहों को न रहने दें, सांप चूहों से आकर्षित होते है। रास्तों और पगडंडियों को गिरी हुई पत्तियों और घास-फूस से मुक्त रखें। घर के बाहर हमेशा जूते या चप्पल पहन कर काम करें। जमीन में न सोएं और मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours