गुरु पूर्णिमा पर गुप्ता परिवार ने जारी रखी 30 वर्षो की परम्परा

बैकुंठपुर।


बैकुंठपुर के गुप्ता परिवार के द्धारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुवार को शहर में भोग-भंडारे का आयोजन किया गया। विदित हो कि शहर के प्रतिष्ठित गुप्ता परिवार के द्धारा लगातार 30 वर्षो से भोग भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जो इस बार भी जारी रहा। ठेकेदार रजनीश गुप्ता और नपा बैकुंठपुर में पार्षद पत्नी शिल्पी गुप्ता सहित पूरा परिवार वर्षो से गुरुपूर्णिमा पर बढचढकर आयोजन कराते रहे है। जहा आज बडी संख्या में लोगो ने उनके निवास पर पहुॅचकर भोग भंडारे का आन्नद लिया।

दूसरी ओर आज विभिन्न धार्मिक स्थलों और आश्रमों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिष्यों ने श्रद्धा भाव से अपने गुरुओं का पूजन कर चरण वंदन किया और ज्ञान, सेवा व संस्कारों का आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुवार को अलवर शहर में विभिन्न धार्मिक स्थलों और आश्रमों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिष्यों ने श्रद्धा भाव से अपने गुरुओं का पूजन कर चरण वंदन किया और ज्ञान, सेवा व संस्कारों का आशीर्वाद प्राप्त किया।




+ There are no comments
Add yours