ईडी कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन….बैकुंठपुर में ईडी-भाजपा का जलाया पुतला……नाराज कांग्रेसी बोले-भाजपा को मिलेगा जवाब……कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता भूपेश बघेल के साथ

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

कोंरिया जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ प्रदर्शन किया। 19 जुलाई को कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से नारेबाजी करते हुए घडी चौक तक पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके परिवार पर की गई कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने ईडी पर भाजपा के अनुसांगिक संगठन की तरह काम करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं के खिलाफ उनके पास कोई सबूत नहीं है, सिर्फ परेशान करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियों को विपक्ष के नेताओं को डराने और दबाने के लिए इस्तेमाल कर रही है। और कांग्रेस के नेताओं को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है।

घडी चौक में पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि विधानसभा सत्र का अंतिम दिन अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठाया जाना था। जिससे ध्यान भटकाने के लिए भूपेश बघेल के घर पर ईडी की रेड करवा दी।

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, वरिष्ठ कांग्रेसी वेदांती तिवारी, पूर्व नपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गणेश राजवाड़े, नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव, भूपेंद्र यादव, अरशद इराकी, संगीता राजवाडे एवं अन्नपूर्णा सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता भूपेश बघेल के साथ

गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चौतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ईडी की लगातार कार्रवाई का विरोध कर रही है। इसी क्रम में राजीव भवन में बैठक में आगे की रणनीति तय की जा रही है। पूर्व नपाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि का कहना है कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के सारे जंगल अडानी को समर्पित कर दिए हैं। पेसा कानून और एनजीटी के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए जंगलों को तबाह किया जा रहा है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गणेश राजवाडे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी विधानसभा में यह मुद्दा उठाने वाले थे। उन्हें रोकने के लिए सुबह-सुबह ईडी ने उनके घर पर छापा मारा और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस की महिला नेत्री अन्नपूर्णा सिंह ने कहा कि पिछले 11 सालों में देश अच्छी तरह समझ चुका है कि ये जनता की आवाज को कुचलने और विपक्ष को दबाने के तरीके हैं। लेकिन ऐसे हथकंडों से सच को दबाना और विपक्ष को डराना नामुमकिन है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बघेल जी के साथ मजबूती से खड़ा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours