भाइयों की कलाई तक सुरक्षित पहुंचे राखी, डाक विभाग ने उपलब्ध कराया वाटर प्रूफ लिफाफ…..स्पेशल प्लास्टिक कोडेट पोस्टल लिफाफा की किमत 10 रुपये

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

2025 बहनों की राखी भाई के हाथों तक सुरक्षित पहुंचे। बारिश की वजह से सीलन से राखी खराब न हो जाए। इसे ध्यान में रखकर विभाग ने वाटर प्रूफ लिफाफे की की व्यवस्थ की है। उप डाकघर बैकुंठपुर में लिफाफे का स्टाक आ गया है। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बहनों व भाइयों का उत्साह रहता है। रक्षा सूत्र कलाई पर सजाने के लिए बहनें भाई के घर पहुंचती है और भाई बहन के घर।

परदेश में रहने वाली बहनें भाई अपने भाई राखी डाक के जरिए भेजती हैं। समय से ही वह राखी की खरीदकर उसे सुरक्षित कर भाई के पते पर पोस्ट करती हैं। रक्षाबंधन का पर्व इस बार नौ अगस्त को है। इसके दृष्टिगत डाक विभाग ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है।

डाक विभाग ने राखी के लिए स्पेशल वाटर प्रूफ लिफाफे की व्यवस्था की है। इसकी 10 रुपये है। लिफाफे में राखी सुरक्षित रहेगी। बारिश के मौसम में रखरखाव में भी दिक्कत नहीं होगी। बैकुंठपुर डाकघर में 10 हजार लिफाफा आया है। ताकि गांव से जुड़ी बहनें भी इसका उपयोग कर सकें। बैकुंठपुर डाक घर के एसपीएम सुरेश मौर्या ने बताया कि हमारे डाकघरों में लिफाफे की उपलब्धता है जिसकी किमत 10 रुपये रखी गई है।

रक्षाबंधन पर्व को लेकर डाक विभाग द्वारा शहर के डाक घर में पीले कलर के बाक्स रखा गया हैं। ताकि शहर के बाहर बहनों के द्वारा राखी भेजी जा सके। ताकि राखी भेजने के लिए लोगो को दिक्कते ना हो, प्रतिदिन इन बाक्सों से राखी को निकालकर विभाग द्वारा गंतव्य स्थानों पर भेजी जा रही है। ताकि ये राखियां समय पर वहां पहुंच जाए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours