ईडी तेरी दादागिरी नही चलेगी…..आडानी भगाओ देश बचाओ के नारो के साथ कांग्रेसियो ने किया चक्काजाम……बड़ी संख्या में पहुॅचे थे कांग्रेस
बैकुंठपुर।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने कोरिया जिले के बैकुंठपुर में 2 घंटे तक चक्काजाम किया। इस दौरान बैकुंठपुर में पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आर्थिक नाकेबंदी सफल रही है। यहां विष्णुदेव की सरकार अहमदाबाद से चल रही है। अडाणी के दफ्तर से संचालित हो रही है।
प्रर्दशन के दौरान उग्र दिखे योगेश शुक्ला ने कहा कि सरकार को रमन कार्यकाल में मुख्य सचिव रहे अमन सिंह चला रहे हैं। अमन सिंह और अडाणी मिलकर अहमदाबाद से चला रहे हैं। छत्तीसगढ़ की संपदा को लूटना चाहते हैं। बस्तर में जंगल कट गए, तमनार में जंगल कट गए। षडयंत्र के तहत जल-जंगल जमीन को लूटा जा रहा है।

जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही सरगुजा में पेड़ों की अवैध कटाई हो गई। हसदेव में जंगल कट गए। तमनार में जंगल कट गए। किसी के खिलाफ ईडी नहीं हुई। ये छत्तीसगढ़ की संपदा और जल-जंगल जमीन को बचाने की लड़ाई है। वहीं सरगुजा, बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग की सड़कों पर कांग्रेसियों ने ईडी और बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रर्दशन के दौरान पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, वरिष्ठ कांग्रेसी वेदांती तिवारी, पूर्व नपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गणेश राजवाड़े, नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव, भूपेंद्र यादव, लालमूनि यादव, अन्नपूर्णा सिंह, अरशद इराकी सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
आर्थिक नाकेबंदी क्यों
दरअसल, 18 जुलाई को भूपेश बघेल के बेटे चौतन्य बघेल को भिलाई से प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। ईडी का आरोप है कि शराब घोटाले की रकम से चौतन्य को 16.70 करोड़ रुपए मिले हैं। शराब घोटाले से मिले ब्लैक मनी को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट किया गया। रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने चौतन्य को 22 जुलाई तक म्क् की 5 दिन की रिमांड पर भेजा है।

+ There are no comments
Add yours