एपेक्स पब्लिक स्कूल के तीन छात्र हुए कमिष्नर नरेन्द्र दुग्गा के हाथो हुए सम्मानित
बैकुंठपुर।
प्रतिभा सम्मान योजना के तहत राष्ट्रीय प्रारंभिक परीक्षा गत जनवरी में आयोजित की गई थी जिसमें कोरिया जिले से शासकीय एवं अषासकीय विद्यालयों के सैकड़ो छात्रो ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में भाग लिया था। प्रतिभा सम्मान योजना के अंतर्गत चित्रकला निबंध और शोध प्रतियोगिता का आयोजन उनकी बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिवर्ष, विगत 10 वर्षों से किया जा रहा है। इस वर्ष पीएसवाय मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा में जिले के 03 छात्रों ने स्थान प्राप्त किया है।

इस परीक्षा के घोषित परिणाम अनुसार जिला कोरिया से शामिल हुये समस्त प्रतिभागियों में केवल तीन विद्यार्थियों जो कि एपेक्स पब्लिक स्कूल, छिन्दडांड, बैकुंठपुर, के छात्र हैं। जिला कोरिया से केवल तीन विद्यार्थी ही अगले स्तर की परिक्षा के लिय चयनित हुये हैं। इन तीनो चयनित विद्यार्थियों को कमिष्नर कार्यालय अंबिकापुर में 21 जुलाई को सम्मानित किया गया। अभिज्ञान प्रकाष एवं निधि राजवाड़े को रजत पदक एवं कृषा अग्रवाल को कांस्य पदक एवं प्रषस्ति पत्र देकर कमिष्नर, सरगुजा नरेन्द्र दुग्गा के द्वारा सम्मानित किया गया।

बच्चों के सम्मानित होने एवं परीक्षा के अगले चरण, राज्य स्तरीय परीक्षा मे सम्मिलित होने पर विद्यालय परिवार मे खुषी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने बच्चों को परीक्षा के द्वितीय चरण की तैयारी हेतु प्रतिभागियों को यथासंभव सहयोग करने की बात कही है। विद्यालय की प्राचार्या प्रगति सिंह ने सभी बच्चों के परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे छात्रो को और मेहनत करने को प्रेरित करेगी।

+ There are no comments
Add yours