नागपुर टोल पर एक बार फिर….बस चालकों से वाद विवाद और नगद वसूली
बैकुंठपुर।


नागपुर टोल प्लाजा में निजी वाहनों से अतिरिक्त शुल्क लिए जाने को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। निर्धारित शुल्क से ज्यादा लिए जाने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद कुछ समय तक यह खेल यथावत चल रहा है। इसकी शिकायत मिलने पर दर्जनों वाहन चालकों द्वारा मैसेज सहित इसका ब्यौरा दिया गया। हालांकि संबधित अधिकारियों का कहना है कि इसकी जांच कर गड़बडिय़ों को दूर किया जाएगा। साथ ही किसी भी तरह की परेशानी होने पर विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने कहा है। वही पर बस मालिकों ने बताया कि नागपुर स्थित टोल प्लाजा में जानबूझकर फास्टैग को खराब बताकर ऑफलाइन वसूली चल रही है। नकद लेने के बाद भी इसकी पर्ची नहीं मिलती। बता दें कि एसटीएफ द्वारा इस टोल सहित छत्तीसगढ़ के 4 टोल प्लाजा की पोल खोली थी।


+ There are no comments
Add yours